Advertisment

Shehnaaz Gill Debut: शहनाज़ गिल रिया कपूर की फिल्म से करेंगी डेब्यू

author-image
Swati Bundela
New Update

शहनाज़ गिल के फैंस को मिली है गुड न्यूज़ क्यूंकि शहनाज़ अब जल्दी ही बड़े परदे पर नज़र आने वाली हैं। रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी पहचान बनानी वाली शहनाज़ गिल अब फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आज़माने के लिए तैयार हैं। शहनाज़ ने काफी काम समय में ही कड़ी म्हणत से जो मुकाम हासिल किया है तो लोग उनके बेहेवियर के साथ साथ उनके काम को भी काफी पसंद करने लगे हैं। यही कारण है कि शहनाज़ को अब फिल्म के ऑफर भी मिलने लगे हैं। 

Advertisment

Shehnaaz Gill Debut: शहनाज़ गिल रिया कपूर की फिल्म से करेंगी डेब्यू 

कहा जा रहा है कि शहनाज ने बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में शहनाज के साथ-साथ और भी कईं सितारे नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि शहनाज गिल ने रिया कपूर की अगली फिल्म साइन कर ली है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में शहनाज़ के साथ-साथ अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नज़र आ सकते हैं। 

रिया कपूर की २०१८ में "वीरे दी वेडिंग" फिल्म आयी थी उसके बाद अब वह शहनाज़ के साथ काम करना चाहती हैं। हालाँकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। रिया कपूर की तरफ से इस फल्म के बारे में अभी तक कोई आफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 

Advertisment

क्या हैं फिल्म कि डिटेल्स?

फिल्म "कभी ईद कभी दिवाली"  में शहनाज़ के साथ-साथ खुद सलमान खान, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगु एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती भी नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली हैं। फिल्म की स्टार-कास्ट और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं। वैसे भी शहनाज बिग बॉस के बाद हौसला रख पंजाबी मूवी में भी नजर आ चुकी हैं। 

बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर इस साल समर्थ पृथ्वीराज फिल्म में बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। मानुषी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इसी साल रश्मिका मंदाना ने भी मिशन मजनू फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। इसके अलावा शनाया कपूर, अलीशा अग्निहोत्री, खुशी कपूर और सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हैं।

जितना शहनाज़ के फैंस उनको बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब नहीं हैं उतना ही शहनाज़ सलमान खान के साथ करने के लिए काफी उत्साहित हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के भाईजान शहनाज गिल के बड़े दिल वाले निर्माता और सह-कलाकार रहे हैं। उसने न केवल उसे अपना पारिश्रमिक तय करने के लिए कहा है, बल्कि उसे एक लचीला शूटिंग शेड्यूल भी दिया है। यह देखते हुए कि अभिनेता एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, सलमान ने टीम से उनकी तारीखों के अनुसार शूटिंग शेड्यूल करने को कहा है।

Bollywood
Advertisment