स्विस-इंडियन सिंगर ने लहंगे में किया स्नोबोर्डिंग, वीडियो हुआ वायरल

स्विस-इंडियन सिंगर BombayMami ने अपने म्यूजिक वीडियो "Fire In Delhi" में लाल लहंगे में स्नोबोर्डिंग कर तहलका मचा दिया। उनका वीडियो 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैंस इसे अब तक की सबसे कूल परफॉर्मेंस बता रहे हैं।

author-image
Vaishali Garg
New Update
Swiss-Indian Singer Snowboards In Lehenga For Music Video

Photograph: (Source: Instagram)

स्विस-इंडियन सिंगर और सॉन्गराइटर BombayMami ने अपने नए म्यूजिक वीडियो "Fire In Delhi" में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर इंटरनेट हैरान रह गया। उन्होंने स्विट्जरलैंड के बर्फीले पहाड़ों पर एक चमकदार लाल लहंगे में स्नोबोर्डिंग की और यह साबित कर दिया कि देसी लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं!

स्विस-इंडियन सिंगर ने लहंगे में किया स्नोबोर्डिंग, वीडियो हुआ वायरल

लहंगे में स्नोबोर्डिंग! वीडियो ने मचाया तहलका

Advertisment

BombayMami, जिन्हें पहले Tashan के नाम से जाना जाता था, स्विट्जरलैंड के बर्न और दिल्ली के बीच पली-बढ़ी हैं और अब लंदन में रहती हैं। जब उन्होंने अपनी भारतीय जड़ों से दोबारा जुड़ना शुरू किया, तब उन्होंने अपना नाम बदलकर BombayMami रख लिया।

उनका यह अनोखा वीडियो 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, इंडियन सिंगर सिड श्रीराम तक खुद को रोक नहीं पाए और वीडियो पर "Craaaazy" कमेंट कर दिया!

फैंस बोले "कैसे किया ये कमाल?"

लहंगे में इतनी आसानी से स्नोबोर्डिंग करते हुए परफेक्ट एक्सप्रेशन्स देना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन BombayMami ने यह भी कर दिखाया। उनके इस स्टंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Advertisment

एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा -"कैसे??? क्या ये सच में एक ही शॉट में हुआ? तुम लहंगे में स्नोबोर्डिंग कर रही हो और साथ में एक्सप्रेशन्स भी दे रही हो? ये सब इतनी स्मूथली कैसे हो गया?"

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा - "यह अब तक की सबसे कूल चीज़ों में से एक है, जो मैंने देखी है!"

इस आइडिया के पीछे की कहानी क्या है?

BombayMami ने एक इंस्टाग्राम रील में इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि यह सब उनकी बॉलीवुड म्यूजिक और फिल्मों के प्रति दीवानगी का नतीजा है।

Advertisment

उन्होंने लिखा - "मेरी बकेट लिस्ट में एक चीज़ हमेशा से थी - लहंगे में स्नोबोर्डिंग! और आखिरकार, मैंने इसे कर दिखाया।"

देसी अंदाज में पूरे किए सपने

BombayMami का यह स्टंट सिर्फ एक खूबसूरत परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक बड़ा स्टेटमेंट भी है। चाहे वह 'देसी एल्सा' वाइब्स दे रही हों या स्नोबोर्डिंग गोल्स सेट कर रही हों, उनका यह वीडियो यह साबित करता है कि संस्कृति को सेलिब्रेट करने के लिए किसी नियम की जरूरत नहीं होती।