Tara Sutaria को मिला नया प्यार? वीर पहारिया के साथ रिश्ते की अफवाहें चर्चा में

तारा सुतारिया और वीर पहारिया की बढ़ती नजदीकियों ने बॉलीवुड गलियारों में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। हालांकि दोनों ने अभी तक रिश्ते को लेकर कुछ साफ नहीं कहा है।

author-image
Priya Singh
New Update
Tara Sutaria and Veer Pahariya are rumoured to be in a relationship

Photograph: (Veer Pahariya/Instagram)

Tara Sutaria And Veer Pahariya Are Rumoured To Be In A Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आधार जैन से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद, अब उनके नाम को वीर पहारिया के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ रैंप वॉक करने के बाद इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment

तारा सुतारिया को मिला नया प्यार? वीर पहारिया के साथ रिश्ते की अफवाहें चर्चा में

रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और वीर पहारिया ने कुछ महीनों पहले ही डेटिंग शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और कई बार एकसाथ डिनर और आउटिंग्स पर देखे गए हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह जोड़ी धीरे-धीरे एक-दूसरे को जान रही है।

लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ रैंप वॉक

Advertisment

तारा और वीर की नजदीकियों की चर्चा तब और तेज हो गई जब दोनों ने मार्च 2025 में हुए 25वें लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ रैंप वॉक किया। वे ब्रिटिश ब्रांड ASOS के "ए समर ऑफ स्टाइल" कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर बने। तारा ने जहां एक वी-नेक ब्लैक लेस गाउन पहना, वहीं वीर पहारिया ने व्हाइट सूट और आइवरी ट्राउज़र में डेब्यू किया। दोनों की केमिस्ट्री ने इवेंट में सबका ध्यान खींचा।

वीर पहारिया का पिछला रिश्ता 

Advertisment

वीर पहारिया का नाम पहले अभिनेत्री सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। फिल्म स्काईफोर्स में एकसाथ काम करने के दौरान दोनों के अफेयर की अफवाहें उठीं थीं। वीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह 20 साल के थे तब ये खबरें सामने आई थीं और मीडिया ने उनकी राय नहीं ली थी। सारा ने भी 2019 में पुष्टि की थी कि वीर ही उनके पहले बॉयफ्रेंड थे।

तारा का पिछला रिलेशनशिप

तारा सुतारिया इससे पहले रणबीर कपूर के चचेरे भाई और अभिनेता आदर जैनके साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का 2023 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद आदर जैन ने फरवरी 2025 में अपनी करीबी दोस्त अलेखा आडवाणी से शादी कर ली।

relationship Tara Sutaria