Advertisment

6 Actresses Have Aged Gracefully : डेब्यू से लेकर आजतक दिखती हैं सुंदर

author image
Sanjana
22 Jun 2022
6 Actresses Have Aged Gracefully : डेब्यू से लेकर आजतक दिखती हैं सुंदर

बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां एक से बढ़कर एक है। लेकिन 2000 के दशक में बॉलीवुड को कुछ ऐसे कीमती हीरे मिले हैं जो शायद दोबारा कभी ना मिल पाए। चीजें हो या लोग, वक्त बीतने के साथ अपनी चमक और खूबसूरती को ही देते हैं। लेकिन बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तो उम्र के बढ़ने के साथ अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को अभी भी बरकरार रखा है। 

Advertisment

अगर उम्र के साथ आने वाले बदलावों से लोग इतने खूबसूरत हो जाते हैं तो हर कोई चाहेगा कि उसकी उम्र बढ़े। आइए जानते हैं कि कौन सी है वो अभिनेत्रियां जिन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें इंडस्ट्री में आए 10 साल से भी ज्यादा हो गए हैं।

उम्र के साथ और भी ज़्यादा खूबसूरत हो गई ये अभिनेत्रियां -

1. करीना कपूर

Advertisment

करीना कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सन 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से की थी। उस समय वह अपनी 20s में थी। तब से लेकर आज तक वह 60 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी है लेकिन आज भी वह उतनी ही खूबसूरत और बोल्ड है। उन्हें आखिरी बार गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार और कियारा अडवाणी के साथ देखा गया था।

2. प्रियंका चोपड़ा

जैसे-जैसे वक्त बीता प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड में एंट्री ले ली। वह अब केवल एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी है। उन्होंने 2003 में द हीरो फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने 2013 में अपना हॉलीवुड डेब्यू भी किया। उन्हें आखिरी बार द व्हाइट टाइगर में देखा गया था जिसमें वह एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी थी।

Advertisment

इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगी है।

3. कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ ने भी प्रियंका चोपड़ा की तरह 2003 में फिल्म बूम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने कई सारी तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें आखरी बार सूर्यवंशी में देखा गया था और अब वह जल्द ही आने वाली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी।

Advertisment

4. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने दो बॉलीवुड में डेब्यू करते ही लोगों का दिल चुरा लिया था। ओम शांति ओम में उनके किरदार को बहुत सराहना मिली थी। वह उस समय 21 वर्ष की थी। उन्होंने 2017 में फिल्म xxx से अपना हॉलीवुड डेब्यू भी किया। उन्हें आखरी बार गहराइयां मूवी में देखा गया था।

5. सोनम कपूर

Advertisment

सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। उन्होंने संजय लीला भंसाली की 2005 में आई ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई फिल्म सांवरिया से की।

6. अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा में अनुष्का शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2008 में शाहरुख खान के रोमांटिक शायरी रब ने बना दी जोड़ी से किया था। उसके बाद उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी। अबे जल्दी ही चकदे एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं।

Advertisment
Advertisment