International Yoga Day 2022 : इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दी प्रेरणा

author-image
New Update

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे एक बहुत ही बड़ा कारण और इसका पूरा इतिहास छिपा है।

Advertisment

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाने का विचार सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में 27 सितंबर 2014 को पेश किया गया था। यूनाइटेड नेशन ने इसके लिए एक प्रारूप तैयार किया जिसका टाइटल था डे ऑफ योगा।

2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ₹10 का सिक्का सरकुलेशन में लाया गया। यह सिक्का अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के प्रतीक के रूप में ही छापा गया था। 

Advertisment

पहला अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। मिनिस्ट्री ऑफ आयुष ने इससे जुड़ी सारी तैयारियां की थी।

क्या है इसका महत्व?

हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार शिवा को योगा का जन्मदाता माना जाता है। उन्हें आदि योगी मतलब पहला योगी भी बुलाया जाता है। योगा भारतीय संस्कृति में बहुत ही शुरू से चला आ रहा है। योगा लोगों तक सप्तर्षियों द्वारा पहुंचा है। वेदों में यह बताया गया है कि शिवा ने अपनी शिक्षाएं सप्त ऋषि यों को समर्पित कर दी थीं।

Advertisment

योगा करने की प्रेरणा देती हैं ये बॉलीवुड अभिनेतत्रिया -

1. मलायका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही जानी मानी और बोल्ड एक्ट्रेस है। वह अपनी फिटनेस का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखती है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर योगा करते हुए अपनी फोटोस और वीडियोस शेयर करती हैं। 

Advertisment

योगा उनकी बॉडी को मेंटेन रखने का बहुत अच्छा तरीका है। वह अपने फैंस को योग करने के लिए प्रेरित करने में कोई कमी नहीं छोड़ती।

2. शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी को देख कर ही यह बताया जा सकता है कि वह अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखती हैं। वह अपने योग के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्ध है। उन्होंने बिगनर्स को योगा सिखाने के लिए पूरी वीडियो एल्बम शूट की है। यह आपको यूट्यूब पर भी देखने को मिल जाएगी।

Advertisment

3. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही बहुत कठिन आसन करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने इसे बहुत ही सरलता और खुशी से किया। वह अपनी फिटनेस रूटीन में योगा को शामिल करना कभी भी नहीं भूलती है।

साथ ही वह अपने फैंस को भी यह सलाह देते हैं कि वे रोज़ कुछ समय ही सही लेकिन योगा जरूर करें।

Advertisment

4. दीपिका पादुकोण

दूसरे ही एक्ट्रेसेस की तरह दीपिका पादुकोण जी अपने फिटनेस का बहुत ख्याल रखती है। वह नियमित रूप से हर रोज योगा जरूर करती हैं। वह बहुत ही कठिन आसन सरलता के साथ परफॉर्म करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म गहराइयां में उन्होंने एक योगा इंस्ट्रक्टर का रोल भी निभाया था।

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस