/hindi/media/media_files/HKWxTzIxCZIAqGjtpGt0.png)
These Bollywood Actresses Are Obedient To Mother And Father In Law (Image Credit - Zee News, NBT)
Obedient Actresses: बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी ज्यादा फेमस और मॉडर्न हैं लेकिन फिर भी वे अपने परिवार के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हर कोई उनकी ग्लैमरस लाइफ को देखकर ये सोचता है कि से अपने परिवार का ख़याल कैसे रखती होंगी वो इतनी फेमस और बोल्ड हैं। लेकिन वहीं कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां न सिर्फ अपने करियर में सफल हैं बल्कि वे अपने परिवार में एक संस्कारी बहू के रूप में जानी जाती हैं। वे अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार और सास-ससुर का भी खास ख़याल रखती हैं और इतना ही नहीं वो अपने परिवार में बहुत लाडली भी हैं।
आइये जानते हैं कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो हैं अपने सास-ससुर की चहेती
1. ऐश्वर्या रॉय बच्चन
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और मिस वर्ड ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के शादी की है। ऐश्वर्या रॉय को अक्सर उनके पूरे परिवार के साथ देखा जाता है। वे बॉलीवुड की संस्कारी बहू के रूप मे जानी जाती हैं। वे अपने काम के साथ-साथ अपने सास ससुर का खास ख्याल रखती हैं। वे अपनी सास जया बच्चन की लाडली भी हैं।
2. काजोल देवगन
फिल्म के सेट से एक दूसरे से प्यार होने के बाद अजय देवगन और काजोल ने एक दूसरे से शादी कर ली और दोनो को बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में से एक माना जाता है। बता दें कि काजोल काम के साथ-साथ अपने पूरे परिवार का खास खयाल रखती हैं। वह बॉलीवुड की संस्कारी बहुओं में से एक हैं।
3. जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक्टर रितेश देशमुख से शादी की। जेनेलिया और रितेश के प्यार और खूबसूरत रिश्ते के चर्चे पूरे देश में बने रहते हैं। जेनेलिया ने रितेश से शादी के बाद काम से दूरी बना ली और अपना पूरा समय अपने परिवार की देखभाल को दिया।
4. कैटरीना कैफ
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाकर पूरे देश के लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक्टर विक्की कौशल से शादी की। दोनो के प्यार के चर्चे के साथ ही कैटरीना के एक अच्छी बहू होने के चर्चे भी कम नहीं हैं। कैटरीना विक्की के परिवार के साथ काफी अच्छी बॉन्ड शेयर करती हैं और सबका खयाल भी रखती हैं।
5. शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने परिवार की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। काम के साथ-साथ में अपने परिवार का खास खयाल रखती हैं। उनका उनकी सास के साथ काफी मजबूत बॉन्ड हैं दोनो को अक्सर साथ में देखा जाता है।
6. करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अपने काम के लिए जितनी चर्चा में रहती हैं उतनी ही वो अपने परिवार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर ने एक्टर सैफ अली खान से शादी की और शादी के बाद वे अपने बच्चों और परिवार को ज्यादातर टाइम देती हैं। सैफ के परिवार के साथ उनका अच्छा बॉन्ड है।
7. कियारा आडवाणी
न्यू वेड कपल्स कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी तो फिलहाल बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी बनी हुई है। दोनो ने हाल ही में शादी की है और दोनो एक दूसरे की फैमिली के साथ अच्छा रिश्ता रखते हैं। कियारा काम के बाद सिद्धार्थ की फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती हैं और सभी का खयाल रखती हैं। वे एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी बहू भी हैं।