Advertisment

Bollywood Movies: 2023 में रिलीज होने वाली 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्में

पुष्पा पार्ट 2 इस फिल्म का पहला पार्ट ही बहुत शानदार था और काफी ज्यादा हिट रहा तो फैंस अभी से अंदाजा लगा रहे हैं कि पहला पार्ट की तरह यह दूसरा पार्ट भी बहुत ही ज्यादा सक्सेसफुल रहेगा। जान ऐसी ही और कुछ फिल्में इस बॉलीवुड फिल्म और रंगमंच ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
03 Jan 2023 | एडिट 04 Jan 2023
Bollywood Movies: 2023 में रिलीज होने वाली 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्में

Pushpa

Bollywood Movies: साल 2022 खत्म हो चुका है और 2023 शुरू हो चुका है। बहुत सारे फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बॉलीवुड हर बार की तरह इस बार भी अपने नए ढंग के साथ लेकर आ रहा है अपनी नई सुपर डुपर फिल्में तो आइए इन फिल्मों के बारे में चर्चा करते हैं, कौन से एक्टर कौन सी फिल्म के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।

Advertisment

1. Pushpa 2

पुष्पा पार्ट 2 इस फिल्म का पहला पार्ट ही बहुत शानदार था और काफी ज्यादा हिट रहा तो फैंस अभी से अंदाजा लगा रहे हैं कि पहला पार्ट की तरह यह दूसरा पार्ट भी बहुत ही ज्यादा सक्सेसफुल रहेगा। इस फिल्म में भंवर सिंह और पुष्पा की दुश्मनी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का रिलीजिंग डेट अभी तक फिक्स नहीं हुआ ह

2. Bhola

Advertisment

भोला यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय देवगन और धर्मेंद्र शर्मा है और भी रोचक बात यह है कि यह दोनों इस फिल्म के निर्देशक भी है, और एक्टर के तौर पर भी नजर आएंगे। हम सबकी चहेती तब्बू इ फिल्म में नज़र आएंगी और इस फ़िल्म में ड्रग्स की कहानी दिखाई गई है।

3.Animal

एनिमल इस फिल्म की रिलीजिंग अभी फिक्स नहीं है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मेन कलाकार के रूप में नजर आएंगे और इनके साथ अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा रश्मिका मंदना भी होंगी। इस फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा जिससे दर्शकों का मनोरंजन और भी बढ़ेगा।

Advertisment

4. Tiger 3

टाइगर 3, 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाला है। टाइगर के नाम सुनते ही आप सब समझ गए होंगे कि यह फिल्म आप सबके चहेते भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म आने वाली है। इस बार ईद के त्यौहार पर चार चांद लगने वाला है। 

Advertisment

ईद का त्यौहार हो और भाई जान के फिल्म के बिना हो तो अधूरा सा लगता है। इस फिल्म में को  एक्टर के तौर पर कैटरीना कैफ नजर आएंगी और तो और मजे की बात तो यह है कि दोनो खान इस फिल्म मे साथ होंगे यानी की शाहरुख खान जी हां! आपने बिलकुल सही सूना है इस फिल्म मे शाहरुख ख़ान  कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

5. Fighter

फाइटर फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन इंडियन पायलट (Indian pilot) के रोल में नजर आएंगे। मजेदार बात तो यह है कि पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन एक साथ इस फिल्म में नजर आएंगे और उनके साथ हम सबके चहेते अनिल कपूर भी होंगे।

Advertisment
Advertisment