Advertisment

Female Lead Role Top Hit Films: हीरोइन ने दी अपने दम पर हिट फिल्में

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
कृति

एक समय था जब बॉलीवुड में महिलाओ के रोल्स को बहुत ऑब्जेक्टीफाई किया जाता था। सभी फिल्म्स सिर्फ पुरुष किरदारों पर ही निर्भर होती थी। अभिनेत्रियों को मुख्य किरदार इसलिए भी नहीं दिये जाते थे क्योंकि फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा रहता था। तब हमारे दर्शक भी इस बदलाव के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन अब हमारे दर्शकों में ये बदलाव आ चूका है। अब बहुत सी वीमेन सेंट्रिक फिल्म्स बनती है। अब अभिनेत्रियों को फिल्मों में मुख्य किरदार दिए जाते हैं और दर्शक इन फिल्म्स को पसंद भी करते हैं। ये सभी फिल्म्स अच्छी कमाई भी करती हैं। आज जानते है ऐसी 5 वीमेन सेंट्रिक फिल्म्स के बारे में जो आपको देखनी चाहिए।

Advertisment

1. मिमी - Kriti Sanon

मिमी मातृत्व पर आधारित एक दमदार फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। मिमी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती है इसलिए पैसे के बदले एक विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट बन जाती है। 

दंपति ने बच्चे को स्वीकार करने से इनकार कर देता है उसके बाद फिल्म मिमी की एक मजबूत और स्वतंत्र मां बनने के लिए के संघर्ष के बारे में है जिसने अपने सपनों को छोड़ दिया है। कृति को इस फिल्म में अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

Advertisment

2. साइना - Pariniti Chopra 

साइना फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। परिणीति चोपड़ा ने नेहवाल का किरदार निभाया है। यह फिल्म नेहवाल के करियर में आए उतार-चढ़ाव और अपने माता-पिता से मिले समर्थन के बारे में है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नेहवाल विश्व चैंपियन बनी और भारत को गौरवान्वित किया।

3. थलाइवी - Kangana Ranaut

Advertisment

थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। यह फिल्म फिल्मों में और उसके बाद राजनीति में ज.जयललिता के करियर को दिखाती है।

4. द गर्ल ऑन द ट्रैन -Pariniti Chopra 

यह एक महिला मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, कीर्ति कुल्हारी और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सभी अभिनेत्रियों ने दमदार भूमिका निभाई है। यह कहानी सच्चाई और खुशी की तलाश है। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी दमदार है।

5. पार्च्ड - Radhika Apte 

यह भी एक महिला मल्टी स्टारर फिल्म है। यह फिल्म विभिन्न नारीवादी मुद्दों पर बात करती है। पार्च्ड प्यार, सेक्स, घरेलू हिंसा, सपनों और महिलाओं के संघर्ष पर आधारित एक बहुत ही दमदार फिल्म है। पार्च्ड इस पितृसत्तात्मक समाज के लगभग सभी पहलुओं को अपने अलग-अलग किरदारो की मदद से छूती है।

Bollywood Movies
Advertisment