Advertisment

Udan Patolas Season 2 Release Date: दर्शकों का इंतज़ार हुआ खत्म

author-image
New Update

बॉलीवुड ने जैसे-जैसे प्रगति की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज भी आती चली गई। लेकिन केवल बॉलीवुड या हॉलीवुड ही वेब सीरीज नहीं बनाते हैं। तमिल सिनेमा हिट वेब सीरीज बनाने में पीछे नहीं रहा है। तमिल सिनेमा की वेब सीरीज उड़न पटोलाज का पहला सीजन देखने के बाद दर्शकों को इसके दूसरे सीजन देखने का बेसब्री से इंतजार था। हर किसी को यह जानना था कि इसका सीजन 2 कब रिलीज होगा।

Advertisment

उड़न पाटोलाज सीज़न 2 रिलीज़ डेट

उड़न पटोलाज 10 जून 2022 को रिलीज हुआ है। यह ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन मिनी टीवी पर रिलीज हुआ है। दर्शकों को यह वेब सीरीज बहुत ही ज्यादा पसंद आई है क्योंकि यह मॉडर्न युवाओं की मॉडर्न कहानी है। यह वेब सीरीज शक्ति सागर चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसकी कास्ट भी बहुत टैलेंटेड और धमाकेदार है।

पहले सीजन की सफलता के बाद इसके दूसरे सीजन के जल्दी ही रिलीज होने की आशंका जताई जा रही है। यह कहानी सुखमणि सदाना के द्वारा लिखी गई है। इसके प्रोड्यूसर अपलॉज एंटरटेनमेंट है। 

Advertisment

स्टोरी

यह कहानी 4 पंजाबी लड़कियों की दोस्ती के बारे में है जो मुंबई में रहती है। अमेजॉन मिनी टीवी पर रिलीज होने वाली यह वेब सीरीज रोमांस, फैमिली गॉसिप, खुशी, आंसू, जैसे सभी इमोशंस का कमाल मिक्सचर है।

यह कहानी आज की पीढ़ी की महिलाओं के बारे में है जो बहुत आकांक्षी हैं और किसी तरह की चुनौती से नहीं डरती। इस वेब सीरीज की कहानी इन्हीं 4 पंजाबी लड़कियों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके ट्रेलर ने लोगों में उत्साह जगा दिया है। 

Advertisment

यह कहानी काफी हद तक फोर मोर शॉट्स से मिलती जुलती है। इसमें भी उसी की तरह 4 महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो आधुनिक सोच की है। जिन लोगों को अमेजॉन प्राइम सीरीज फोर मोर शॉट्स पसंद आई है उन्हें उड़न खटोला भी 100% अच्छी लगेगी। 

सीरीज की कास्ट

इस वेब सीरीज में 4 मुख्य किरदार हैं। यह किरदार अपूर्वा अरोरा, आस्था सदाना, पॉपी जब्बल और सुखमणि सदाना द्वारा निभाए गए हैं। अपूर्वा अरोरा को डाइस मीडिया और फिल्टर कॉपी की कई मिनी वेब सीरीज और वीडियोस में देखा जा चुका है। 

इसके अलावा भी इसमें कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने काम किया है। राजवीर सिंह, मयंक अरोड़ा, राकेश बेदी, वैभव तलवार, तानिया कलरा और मनीष सिंह ने इसमें सपोर्टीव रोल निभाया है।

अपूर्वा अरोरा ने बताया कि उड़न खटोला उनके लिए बहुत ही खास है क्योंकि यह दोस्ती के बांड को और इसके महत्व को दर्शाती है। इन चार लड़कियों की दोस्ती इनकी आकांक्षाओं को उड़ान देती है। अपूर्वा ने सीरीज में पुनीत का रोल निभाया है। वह इस दुनियादारी के लिए बहुत नहीं है और उनकी तो तीनों दोस्त उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं।

उड़न पाटोलाज
Advertisment