Virat Kohli Retirement: जानिए अनुष्का शर्मा संग उनकी लव स्टोरी, जिसने हर मुश्किल में दिया साथ

RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया। जानें कैसे अनुष्का के समर्थन और त्याग ने विराट की इस ऐतिहासिक जीत को और भी खास बना दिया।

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
Royal Challengers Bengaluru won its first Indian Premier League trophy

How Anushka Sharma Stood by Virat Kohli Through His Highs and Lows: आज क्रिकेट के फैंस के लिए एक इमोशनल पल है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनकी बैटिंग, उनका जुनून, और कप्तानी का वो खास अंदाज़ अब हमें टेस्ट फॉर्मेट में नहीं दिखेगा। लेकिन विराट की कहानी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी ताकत रही हैं अनुष्का शर्मा। आइए इस मौके पर एक नज़र डालते हैं विराट और अनुष्का की उस लव स्टोरी पर, जिसने उन्हें मैदान के बाहर भी मजबूती दी।

Advertisment

कैसे मिले थे विराट और अनुष्का? जानिए उनकी पहली मुलाकात और कैसे शुरू हुआ उनका प्यार

Virat Kohli And Anushka Sharma की मुलाकात 2013 में एक शैम्पू ब्रांड के विज्ञापन के सेट पर हुई थी। उस समय उनकी केमिस्ट्री ने बहुत सी अफवाहों को जन्म दिया, लेकिन किसी ने भी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर भी, कई बार दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताते देखा गया, और अनुष्का को विराट के मैचों में स्टेडियम में चीयर करते हुए भी देखा गया।

Advertisment

जल्द ही, ये कपल अपने रोमांस को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने लगा। विराट को अर्धशतक बनाने के बाद अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस करते हुए देखा गया, जो उनकी परफॉर्मेंस से अधिक उनके प्यार को दर्शाता था। जब विराट के खराब प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हुई, तो उन्होंने खुलकर इसका विरोध किया, जिससे यह साफ हो गया कि उनका रिश्ता केवल अफवाहों से कहीं ज्यादा था।

कुछ समय बाद, इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने स्वीकार किया और एक साथ हाथ पकड़कर रेड कार्पेट पर चलते हुए दिखाई दिए। उनकी प्यारी केमिस्ट्री ने उन्हें न केवल क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस का दिल जीत लिया, बल्कि पूरी दुनिया में इस कपल की जोड़ी को खूब सराहा गया।

जब विराट ने कहा  "तुमने मुझे बेहतर इंसान बनाया"

Advertisment

विराट ने कई बार पब्लिकली ये माना है कि अनुष्का ने उन्हें ग्राउंडेड और मैच्योर बनाया। चाहे खराब फॉर्म हो, कप्तानी छोड़नी हो या निजी ट्रोलिंग अनुष्का ने हर वक्त विराट को इमोशनल स्टेबिलिटी दी। और आज, जब वो अपने करियर के सबसे बड़े फैसलों में से एक ले रहे हैं, फिर से वो उनके साथ हैं।

Advertisment

ड्रीम वेडिंग और फिर एक प्यारी सी फैमिली

2017 में इटली में शादी और फिर बेटी वामिका और बेटे के आने से इनका रिश्ता और भी गहरा हो गया। आज जब विराट एक बड़ा फैसला ले रहे हैं, हर कोई जानता है कि उनके पीछे खड़ा है एक मजबूत परिवार।

Advertisment

विराट और अनुष्का की कहानी सिर्फ ग्लैमर नहीं, एक-दूसरे की ग्रोथ में साथ देने की कहानी है। क्रिकेट के इस चैप्टर के खत्म होने पर, अनुष्का की मौजूदगी ने विराट के सफर को और भी यादगार बना दिया।

Virat Kohli And Anushka Sharma Virat Kohli Anushka Sharma