Advertisment

Weekend Watchlist OTT: इन फिल्म और सीरीज को वीकेंड वॉचलिस्ट में जोड़ें

author-image
Monika Pundir
New Update

वीकेंड आ रहा है और हम सब वीकेंड के प्लान बनाने में जुट गए होंगे। यह ब्लॉग उनके लिए है जो वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए वॉचलिस्ट बना रहे हैं। ओटीटी पर आने वाले, वीकेंड पर देखने के लिए कुछ अच्छे मूवीज और शार्ट शोज जानने के लिए आगे पढ़ें।

Advertisment

वीकेंड वॉचलिस्ट:

1. जुग जुग जीयो 

अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोहली, कियारा आडवाणी और वरुण धवन अभिनीत यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने वाली है। यह एक फैमिली ड्रामा है, जो परिवार के एक शादी के दौरान हो रहे झगड़े और डाइवोर्स के बारे में है। यह कुछ काम्प्लेक्स टॉपिक उठता है, जैसे की लम्बे समय तक शादी शुदा कपल का डाइवोर्स।

Advertisment

2. जादूगर 

जादूगर जितेंद्र कुमार, जावेद जाफ़री और अरुशी शर्मा अभिनीत, जादूगर, एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है। 

समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित, यह मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर के एक जादूगर मैजिक मीनू के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है और उससे शादी करने के लिए फुटबॉल ट्रॉफी जीतने की चुनौती मिलती है।

Advertisment

बाकी की कहानी उसके संघर्ष पर आधारित है।

3. जनहित में जारी 

सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, जनहित में जारी ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज़ हुआ। यह फिल्म मध्य प्रदेश में एक कंडोम निर्माता के लिए काम करने वाली सेल्स (बिक्री) प्रतिनिधि मनोकामना त्रिपाठी के बारे में है। 

Advertisment

घटनाओं के एक अप्रत्याशित मोड़ के बाद, वह अधिक उत्पादों को बेचने के लिए नई तकनीकों का उपयोग करती है। उसके पार्टनर के परिवार वाले कैसे इस बात पर रिएक्ट करते हैं की वह कॉन्डोम बेचती है, देश की सच्चाई दर्शाती है। फिल्म एक कॉमेडी है।

4. अ थर्सडे

अ थर्सडे 2022 में अब तक 25.5 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म की सूची में सबसे ऊपर है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो अपने वाच लिस्ट में ज़रूर जोड़ें। फिल्म डिज्नी + हॉटस्टार पर सीधी ओटीटी रिलीज़ हुई थी। अ थर्सडे एक प्री-स्कूल शिक्षक नैना जायसवाल की कहानी है, जो भारत के प्रधान मंत्री के साथ बात करने की अजीबोगरीब मांग के साथ 16 बच्चों को बंधक बना लेती है। फिल्म में यामी गौतम, अतुल कुलकर्णी, नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया और करणवीर शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक थ्रिलर है।

5. कोड एम 

कोड एम एक मिलिट्री ड्रामा सीरीज है जो वूट पर अवेलेबल है। अभी तक इसके दो सीज़न आए हैं। कहानी मेजर मोनिका की है जो आर्मी में हुई मर्डर्स की इन्वेस्टिगेशन करती है। पहले और दूसरे सीजन की कहानी रिलेटड नहीं है। यह एक शार्ट सीरीज़ है, 8-9 एपिसोड वाली सीरीज़, जिसमे हर एपिसोड 20 मिनट की है। आप इसे वीकेंड पर देख सकते हैं।

ओटीटी वीकेंड
Advertisment