महिलाओं को शादी से पहले करियर पर ध्यान देने की 5 बड़ी वजहें

Women career: शादी हर महिला का सपना होती है, लेकिन कई बार महिलाएं पूरी तरह शादी पर डिपेंड हो जाती हैं, अपने करियर को लेकर उतना फोकस नहीं कर पाती जितना उन्हें करना चाहिए।

author-image
Divya Sharma
New Update
Why women should focus on their career before marriage

Freefix

5 reasons why women should focus on their career before marriage: शादी हर महिला का सपना होती है, लेकिन कई बार महिलाएं पूरी तरह शादी पर ही डिपेंड हो जाती हैं, और अपने करियर को लेकर उतना फोकस नहीं कर पाती जितना उन्हें करना चाहिए शादी से पहले महिला को कैरियर बनाना कितना महत्वपूर्ण है आज इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करेंगे।

महिलाओं को शादी से पहले करियर पर ध्यान देने की यह पांच बड़ी वजहें 

1. Unsuccesfull मैरिज 

Advertisment

एक असफल शादी सबसे बड़ा कारण है एक महिला के लिए करियर में आगे बढ़ाने के लिए अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी सफल नहीं है और आपका करियर भी सफल नहीं है, तो महिला को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए महिला के लिए ज़रूरी है कि उसे शादी से पहले ही अपना करियर बना लेना चहिए।

2. शादी के बाद जिम्मेदारियां का बढ़ जाना 

शादी के बाद कई सारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है परिवार को या लेकर फैमिली प्लानिंग को लेकर इसलिए महिला को शादी से पहले ही अपने करियर को सेट कर लेना बेहद जरूरी है।

3. फैमिली प्लानिंग इश्यू 

कई बार शादी के बाद ही कपल्स पर परिवार द्वारा बच्चे का प्रेशर पढ़ने लगता है, और उनके लिए बच्चे की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है और शादी के बाद करियर बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

 4. अधिक खर्चे 

Advertisment

आज के समय में किसी एक व्यक्ति की कमाई से घर नहीं चलता यह बात सच है इसलिए महिलाओं को पहले से ही सेल्फ डिपेंड होना चाहिए ताकि वह आगे जाकर अपने और अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठाने में हाथ बटा सके।

5. स्वयं आत्मनिर्भरता 

ख़ुद का आत्मनिर्भर होना एक महिला के लिए बेहद ज़रूरी माना जाता है, जब महिला आत्मनिर्भर होती है तो स्वाभिमान के साथ साथ सम्मान भी पाती है और शादी के बाद पारिवारिक प्रताड़ना सहन नहीं करनी पड़ती।

Feminism Career After Marriage