Advertisment

क्या हैं वो 5 बातें जो आपको अविवाहित औरतों को नहीं कहनी चहिये?

author-image
Swati Bundela
New Update
समाज ने विवाह को एक ऐसी ज़बरदस्ती बना दिया है कि जिन लड़कियों की शादी 27 या 28 तक नही होती , उनके लिए ये समझा जाता है की की उनमे कोई खराबी है। ऐसी लड़कियों को समाज के ताने बाने और उनकी नफरत और नज़रो को झेलना पड़ता है। अगर लड़की अच्छा काम कर रही हो और शशक्त हो तो शायद ये फिर भी कम हो पर अगर लड़की कमा नाह रही ही तो उसे बहुत बातें सुननी पड़ती है। कुछ बातें जिन्हें आप ना कहे वो ये होंगे

Advertisment


तुम शादी कब करोगी?

Advertisment


लड़कियों से ये पूछना की वो शादी कब करेगी ये दिखाता है कि विवाह ही एक महिला का पहला और आखरी लक्ष्य है। कि समाज में उसे तभी स्वीकारा जाएगा अगर वो 30 के पहले विवाह रचा ले।



आजकल के समय में जहां औरतें हर जगह पुरुषों से बराबरी कर रही है और उनका सामना कर रही है , वहीं विवाह के लिए एक लड़की को जबरदस्ती मनाना ये दर्शाता है कि आज भी लड़को के लिए विवाह करने की कोई उम्र नही है पर लड़की चाहे कितनी भी शशक्त क्यों ना हो, जब तक उसकी शादी नही होती, वो एक औरत के तौर पर समाज को प्रिय नही होती या मान्य नही होती।
Advertisment




क्या तुम्हें कोई चिकित्सक आवयश्कता है?
Advertisment




कई बार जब एक लड़की का विवाह समय पर नही होता उनके बारे मे ये मान लिया जाता है कि उन्हें चिकित्सक की आवश्यकता है और उनमें शारीरिक तौर से कोई कमी है जिसके कारण वो शिशु को जन्म नही दे सकती इसी कारण वो विवाह नहीं कर रही।

Advertisment


ये उन लड़कियो के लिए काफी दुखदायक है जिन्हें की सही में कोई दिक्कत है। इस कारण को इतना आम बना दिया है कि अब हर अविवाहित लड़की पे ये समस्या आ जाती है।



Advertisment
बच्चें कब होंगे?



अक्सर देर से शादी करने वालों के बारे में ये सोच लिया जाता है कि क्योंकि उनकी उम्र 30 के आगे निकल चुकी है, क्या उन्हें बच्चे पैदा करना चाहिए, अगर करेंगे तो क्या देरी नही होजाएगी , क्या वो लोग बच्चो का ख्याल रख पाएंगे?
Advertisment




क्या तुम समलैंगिक हो?



सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है। अगर आपका विवाह 30 तक नाह हुआ तो कुछ लोग आपको समलैंगिक समझ बैठते है और ये मान लेते है कि आपको लड़कियां पसंद है और समाज के कारण इसे स्वीकर नही कर रहे।



तुम्हे कोई न कोई मिल जाएगा



समाज में ताने कसने के अलग अलग तरीके है सबसे बड़ा तरीका यह है कि लोगों को यह बोला जाए कि उन्हें मैं लिए एक सही जीवनसाथी कभी ना कभी मिल जाएगा। इसका मतलब या तो ये है कि वो अपने जीवन साथी का इंतज़ार करें या अपने किये गए पिछले साथियों पे पछताये। ऐसे लोगों को ये सहानुभूति दे दी जाती है जिनसे उनके उम्मीदे बढ़ जाती है।
#फेमिनिज्म
Advertisment