Advertisment

क्या दिल्ली विश्वविद्यालय में लगते हैं नारीवाद के नारे?

author-image
Swati Bundela
New Update
दिल्ली विश्वविद्यालय जहां हर राज्य और यहां तक कि कुछ देशों से बच्चे पढ़ने आते है, वहां काफी सोच विचार एवं हर मुद्दे को लेके बेहेस छिड़ती है। एक ऐसा ही एहम मुद्दा नारीवाद का है। नारीवाद यानी कि पुरुष और औरत में समानता। न कोई किसी से कम, न कोई किसी से ज्यादा। पूरे जहां में जहां नारीवाद एक काफी उभरता हुआ विषय बन गया है, वही ये देखना ज़रूरी है, की क्या भारत का उच्च विश्यविद्यालय इसके अधीन है, या पराधीन।

Advertisment


दिल्ली विश्वविद्यालय में नारीवाद
Advertisment




यूं तो इस विश्वविद्यालय में कई महिला कॉलेज है जहां नारीवाद पे कई बार बेहेस होती है पर दिल्ली विश्वविद्यालय में नारीवाद को लेकर काफी लोगो की अलग मत है ।

Advertisment

यूनियन की दिक्कत



कुछ लोगो का ये मनना है कि अगर नारीवाद के बारे में इतनी ही बेहेस होती है तो लड़कियों के कॉलेज में इलेक्शन में दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट्स यूनियन क्यों नही होता, क्यों इन कॉलेज के अपने खुद के यूनियन होते है? ये राजनीतिक तौर से नारीवाद के सोच को खत्म कर देता है।

Advertisment

होस्टल के समय



कुछ लोगो का ये कहना है कि लड़कों और लड़कियों के होस्टल समय अलग अलग क्यों है?लड़को के लिये आने और जाने पे कोई पाबंधी नही पर लड़कियों के लिए ये नियम बनाये गए कि 7 बजे के बाद कोई लड़की बाहर नही जा पाएगी। यहां भी नारीवाद के सोच का उलंघन होता है।

Advertisment

चुनाव का समय



चुनाव के समय जहा लड़कियों को पूरे विश्वविद्यालय की लड़कियों के लिए खड़ा होना चाहिए, वही ये देखा जाता है कि काफी कम लड़कियां इस चुनाव का हिस्सा बनती है और जो बनती है उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लेफ्टिस्ट संघठन की ओर से खड़ी हुई एक प्रतिनिधि को किरोड़ी माल कॉलेज में थप्पड़ मारा गया। अगर ऐसी हरकतों को प्रोत्साहित किया गया तो जो दो चार महिलाये चुनाव में खड़ी होती है, सुरक्षा से डर से वो भी नही होगा। नारीवाद का उलंघन यहां भी होता है।

Advertisment

आंदोलन में



पिंजरा तोड़ जैसे आंदोलन में जोकि लड़कियों के ही फायदे में है, देखा जाता है कि लड़कियों की आबादी ही इन आंदोलनों में कम होती है।



उपाय





ऐसा नही है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज महिलाओं की तरफ ध्यान नही देते । लड़कियों के कॉलेज में नारीवाद के ऊपर बेहेस होते है एवं इसका पालन भी किया जाता है। कई कॉलेजों में लड़कियों ने "वीमेन डेवेलपमेंट सेल" यानी कि "महिला सुधार सेल" खोले और कई ऐसे संगठन शुरू किए जोकि समलैंगिक तौर से सहायक है।  अगर पूरे विश्वविद्यालय को देखा जाए तो विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मिलके इस समानता को लाना होगा ।
#फेमिनिज्म
Advertisment