Advertisment

जानिए कैसे युवा लड़कियां उद्यमिता से लाभ उठा सकती हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
हमारे देश में नारीवाद को हर जगह फैलाना चहिये। ये नारीवाद उन जगहों के लिए भी है जहां एक औरत को सिर्फ घर चलाने का काम दिया जाता है। ऐसी जगहों पे,औरतो और लड़कियों को अपने आप को आर्थिक तरह मजबूत बनाता है। उद्योग क्षेत्र में लड़कियों को अपने कदम क्यों रखने चाहिए, आइए देखते है.

Advertisment

आर्थिक मजबूती के लिए



आर्थिक रूप से मजबूत औरत ही आज के समय में अपनी बात बिना किसी डर और झिझक के रख सकती है। ये लड़कियां आगे जाकर किसे पे निर्भर ना रहे और घरेलू हिंसा की शिकार या पीड़ित न बने। ये अपने बल बुते पर अपने परिवार की सहायता कर सकती है और अपने बच्चों का खयाल रख सकती है। घर से उद्यमती बन इनके लिए ये कार्य और आसान बन जाता है।

Advertisment

पहचान बनाना



एक महिला के लिए अपनी पहचान बनाना और इज़्ज़त कामना बोहोत आवश्यक होता है। वो चाहेगी की उसके बेचे गए समान द्वारा उसकी पहचान बने और उस के बारे में लोगो को पता चले। छोटे से छोटे जगह पे अच्छी पहचान उसे एक बड़े स्तर पे लेके जा सकता है। वो ऊँचे स्थर पे भी पैसे कमा सकती है और अपने आप को और शशक्त कर सकती है।

Advertisment

परिवार को आर्थिक रूप से मदद मिलना



उद्यमती महिला इस क्षेत्र मे आ अपने परिवार की बड़े अच्छे से सहायता कर सकती है और ये बता सकती है कि सिर्फ पुरुष ही नही बल्कि वो भी कमा सकती है । वो अपने बच्चो को अच्छा आने वाला कल प्रदान कर सकती है और पूरे परिवार का खर्चा चला सकती है।

Advertisment

संस्थान से जुड़ के मॉडर्न तरीको से काम करना



जब आप धीरे धीरे बोहोत सी संस्थाओं से जुड़ते है तो आप एक नई दुनिया को अपनाते है । ग्लोबलिसशन के समय में हर कोई मॉडर्न तकनीक समझने में लगा हुआ है और अपनाने में लगा हुआ है। ऐसे लोगो के संपर्क में आकर आप अपने विचारों को बदलते है जैसे कि परिवार बनाने का प्लान। कम बच्चे करना, कंप्यूटर का सही इस्तेमाल करना ।इसके वजह से आप नए विचारों को गले लगाएंगे।

सबको एक साथ लेके चलना



आपको देख के काफी लड़कियां आपसे प्रेरित होयेगी और आपकी राह पर चलना चाहेंगी । एक का विकास सबका विकास होता है। आप सबको एक साथ लेके चलेगी और एक पूरे गाँव की औरतों का भला होगा। इसी तरह1 देश का विकास भी होगा आपके साथ साथ।
वीमेन एंट्रेप्रेन्यूर्स
Advertisment