Advertisment

जानिए क्या सीखते हैं आप अपनी सहेलियों के साथ ट्रेवल करके

author-image
Swati Bundela
New Update
लड़कियां भी ट्रेवल करना उतना ही पसंद करती हैं जितना की कोई और करता है। या यूँ कह लीजिये कि हर उम्र, हर वर्ग, और हर तरह के व्यक्ति को ट्रेवल करना पसंद होता है। लेकिन लड़कियां अकेले अपनी सहेलियों के साथ ट्रेवल करें , यह आज भी लोगों को थोड़ा अटपटा सा लगता है। चाहे जो भी हो, लड़कियों के लिए ट्रेवल करना ज़रूरी भी है और उन्हें इस बात की पूर्ण आज़ादी भी घर-परिवार द्वारा दी जानी चाहिए। आइये कुछ ऐसे कारणों को देखते हैं जो यह सिद्ध करेंगे की लड़कियों के लिए ट्रेवल करना क्यों महत्वपूर्ण है।

Advertisment

लड़कियों के बीच एकता को मज़बूत करता है



यह सच की जब भी हम किसी व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करते हैं, तो हमे एक-दूसरे के बारे में काफी जानने को मिलता है। यदि कुछ लड़कियों का समूह किसी आउटिंग पर जाये, तो यह समय भी किसी न किसी रूप में यादगार जरूर बन जाता है। और इन सब चीज़ों के बीच एक नया बल हम सभी के भीतर आ जाता है। उस बल का नाम एकता है जिसकी वजह से हमारे मित्रों से हमारे सम्बन्ध गहरे होते हैं। ख़ास तौर पर, अगर सम्बन्ध गहरे हों तो हम लोगों से काफी करीब तरह से लम्बे समय तक जुड़े रहते हैं।

Advertisment

नयी चीज़ों को सीखने का और उनकी खोज करने का अवसर



इसमें कोई शक नहीं है कि जब हम ट्रेवल करने के लिए निकलते हैं तो कुछ न कुछ नया तो ज़रूर देखते या सीखते हैं। नयी-नयी जगहों पर जाने से हमे नए अनुभव मिलते हैं। मान लीजिये की दो व्यक्तियों को किसी जगह के बारे में भरपूर ज्ञान है। लेकिन उच्च हाथ वार्तालाप में उसी व्यक्ति का होगा जो उस जगह पर स्वयं जा चुका है। इसलिए ट्रेवल करना हमारी नयी खोजों और जानकारियों के लिए हर चीज़ के मुकाबले एक बेहतर इंग्रीडिएंट साबित होता है।

Advertisment

पुरानी मानसिकता में बदलाव की उम्मीद



देखा जाये तो लोग आज भी रूढ़िवादियों के चलते लड़कियों पर पाबंदियां लगाते हैं। इस मानसिकता को तो समाज में हर आने वाले बदलाव की तरह कब का बदल जाना चाहिए। कह लीजिये कि विचार धारा में बदलाव आना इतना आसान नहीं है।

Advertisment

लोग सुरक्षा का बहाना देकर लड़कियों को घर से बाहर जाने से रोक देते हैं जो बिलकुल गलत है। लेकिन, जब लड़कियां बाहर ट्रेवल करने के लिए जाती हैं और अपने मित्रों के साथ समय बिताती हैं तो उसे देखकर यह उम्मीद की जा सकती है की जो लोग इस विचार से सहमत नहीं हैं, वे अपनी मानसिकता को भी समाज के बदलते नियमों के साथ बदलने का प्रयास करेंगे।



रिफ्रेश होने का बेस्ट उपाय



अपनी सहेलियों के साथ ट्रेवल करना तो अलग है लेकिन उनके नाम से ही हमारे चेहरे खिल उठते हैं। ट्रेवल करना पूर्ण रूप से हमे तारो-ताज़ा करने के लिए काफी है। अगर हमे तनाव से दूर जाना है या कुछ वक़्त अपनी सहेलियों के साथ बिताना है, तो कहीं बहार जाकर घूमने-फिरने से बेहतर उपाय शायद नहीं होगा। इसलिए ज़रूरी है कि हम अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय खुद के लिए और अपनी सहेलियों के लिए भी निकालें।
सेहत महिला महिला और समाज #एकता #घूमना-फिरना
Advertisment