Advertisment

वह पांच तरीके जिनसे आप अपने दैनिक जीवन में साहसी हो सकतीं हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
क्या आपने कभी इस पर गौर किया है कि शक्तिशाली और बोल्ड महिलाएं किस प्रकार अपना संचालन करतीं हैं? अगर बात ओपराह विनफ्रे, प्रियंका चोपड़ा, और सेरेना विल्लियम्स की हो, तो इन महिलाओं के अंदर आपका ध्यान आकर्षित करने की पूरी-पूरी क्षमता है। लेकिन, वो क्या चीज़ है जो इन महिलाओं को इतना साहसी बनती हैं? उनका आत्मविश्वास, मुस्कान, चाल, भाषण, आदि उन्हें मिलने वाली आलोचना का जवाब देने के लिए काफी है। यह वो पांच तरीके हैं जिनसे आप अपने जीवन में साहसी बन सकती हैं।

Advertisment

हमेशा जोश में रहें



अगर आप साहसी बनना चाहती हैं, तो आपको स्वयं से प्यार करना बेहद ज़रूरी है। आपकी ज़िंदगी जोश से भरी होनी चाहिए। इन शक्तिशाली महिलाओं ने अपनी मेहनत और जोशीले अंदाज़ में काम कर अपनी जगह बनायी है। लेकिन कभी-कभी अपने जूनून को ढूंढ़ना भी मुश्किल साबित हो सकता है। उन चीज़ों को ढूंढिए जिनके लिए आप हमेशा इच्छुक रहते हैं, और वे चीज़ों जो आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान ला देती हैं। वे चीज़ें नृत्य, गाने, पढ़ना, ट्रेवल करना, आदि हो सकती हैं। एक बार आप इन चीज़ों को ढूंढ लें, उसके बाद आपको इन्हे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हमेशा जूनून रहना ज़रूरी है।

Advertisment

"न" कहना सीखिए



आपका स्थान वास्तव में महत्वपूर्ण है। यदि आपको अपने निजी स्थान को घेरते हुए कुछ एहसान या कार्य मिलते हैं, तो कृपया 'न' कहने में संकोच न करें। स्वार्थी होना गलत नहीं है अगर यह आपको स्वयं के मन से संचालित करने में मदद करता है। किसी भी कार्य को करने से पहले ज़रूरी है कि आप एक कदम पीछे लें और चीज़ों का मूल्यांकन करने का बाद कोई फैसला लें। दूसरों की भावनाओं की चिंता करना अच्छी बात है लेकिन आपको अपने बारे में भी सोचना चाहिए। अगर आप बदलाव लाना चाहते हैं, तो आपको खुद को बदलना होगा। अगर आप कोई अच्छा काम करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत आपसे ही होनी चाहिए। इसलिए अपने-आप से प्यार करें और कभी भी "न" कहने से ना डरें।

Advertisment

एक आश्चर्य तत्व ज़रूर अपने साथ रखें



मानव संसार संबंधों और बातचीत से बना है। जिस प्रकार से आप दूसरों से बातचीत करते हैं, उससे आपके व्यक्तितगव के बारे में काफी पता चलता है। इसलिए आपके पास आश्चर्यचकित करने वाला कोई तत्व होना ज़रूरी है। जिन लोगों को आपकी ऊर्जा की ज़रूरत है उनसे बात करें और उनकी ज़िंदगी में एक उत्सव का माहौल लाएं। साहसी होना आपको दूसरों के काफी करीब लाता है।

Advertisment

बहादुर बनें



हमेशा स्टंट्स करने से, उंचाईयों पर चढ़ने से, कूदने से, बहादुरी को नहीं तोला जा सकता। इसका मतलब अपने सन्दर्भ में बहादुर होना है। आपको हमेशा अपने तरीके से बहादुर होना ज़रूरी है। अपने दोस्तों का साथ देकर या अपने दृष्टिकोण को निडरता के साथ सबके सामने रखना भी बहादुरी का प्रतीक है।

Advertisment

स्वयं को न बदलें



यह आश्चर्यजनक है कि आज-कल लोगों को इस बात की सलाह देने की आवश्यकता है। टेक्नोलॉजी और मानव भ्रष्टाचार ने हम सभी को अँधा कर दिया है। इसलिए अपने आपको तलाशने की ज़रूरत है। फिर चाहें आप वह योग, थेरेपी, गाने, या किसी से भी करें। अगर आप यह कर पाएंगे, तो हर चीज़ सच होगी और उसके अपने मायने होंगे। सारे फिल्टर्स को निकाल फेकने के बाद आप स्वयं में अच्छा महसूस करेंगे और अपने दैनिक जीवन में और भी साहसी बनके उभरेंगे। यह आपको उस तरह से पलों का मज़ा लेने में मदद करेगा, जैसा आपने कभी नहीं सोचा होगा।



 
सेहत #ओपराह विनफ्रे #बहादुर #साहसी #सेरेना विल्लियम्स
Advertisment