Advertisment

वह फ़िल्में जिन्होंने सेक्सशुअली सशक्त महिलाओं का चित्रण किया है

author-image
Swati Bundela
New Update
भारत में महिलाओं को तौर-तरीकों से रहने को कहा जाता है। और अगर वे उन तौर-तरीकों को न माने, तो वे सामाज का पूर्ण तरह से हिस्सा नहीं मानी जातीं। जब बात सेक्सशुअल चीज़ों की हो, तो महिलाओं से चुप्पी साधने की उम्मीद की जाती है और पुरुषों पर जैसे न कोई तंज़ कसा जाता है न उनपर कोई रोक है। इन कुछ फिल्मों में सेक्सशुअली सशक्त महिलाओं का चित्रण किया है।

Advertisment

वीरे दी वेडिंग



महिला सुपरस्टार्स की यह फिल्म उनकी दोस्ती और उनके बीच की जुगलबंदी को दर्शाती है। सारी महिला मित्र साथ बैठकर अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात करतीं हैं और एन्जॉय भी करतीं हैं। स्वरा भास्कर के किरदार को इसमें मास्टरबेट करते हुए दिखाया गया है जिससे यह साबित होता है कि महिलाओं के लिए भी यह कोई झटके की बात नहीं है।

Advertisment

पार्चड



इस फिल्म में राधिका आप्टे ने अदाकारी की है। उन्होंने इसमें एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो घरेलु हिंसा का शिकार है और हर वक़्त वह अपनी पति से उसके बाँझ होने के लिए ताने सुनती है। यह जांचने के लिए वह किसी और पुरुष के साथ सोती है और यह पता चलता है कि स्वयं उसका पति ही बाँझ है।

Advertisment

लिपस्टिक अंडर माय बुरखा



भारत में सेक्स के बारे में बात करना एक तबू है। जो महिलाएं बूढ़ी होती है, उनकी सेक्स लाइफ के बारे में कोई बात ही नहीं करता। लेकिन इस फिल्म में 55 वर्षीय एक विधवा महिला फ़ोन सेक्स करती हैं। उस महिला का नाम ऊषा है जिनका किरदार रतना पाठक शाह ने निभाया है।

Advertisment

बधाई हो



एक मध्यम वर्ग के परिवार के बीच स्तिथ यह कहानी है। यहां पर यह सन्देश पहुँचाने का प्रयास किया गया है कि सेक्स किसी भी उम्र में करना या उस पर बात करना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। महिलाएं अगर अपनी सेक्सशुएलिटी को देखना चाहता है, तो उसमे गलत क्या है और उसमे मुँह छिपाने वाली कोई बात नहीं है।

लस्ट स्टोरीज



नेटफ्लिक्स की इस सीरीज काफी सारी सेक्स के इर्द-गिर्द घूमती छोटी-छोटी कहानियों का चित्रण किया गया है। एक ऐसे ही प्रसंग में राधिका आप्टे सेक्स के बारे में किसी को ज्ञान देती नज़र आ रही हैं। साथ ही नेहा धुप्या और काइरा अडवाणी अपने सेक्सशुअल अरमानों को वाइब्रेटर की मदद से पुरे करते हुए दिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट बधाई हो #लिपस्टिक अंडर माय बुरखा #वीरे दी वेडिंग #पार्चड #लस्ट स्टोरीज #सशक्त महिला
Advertisment