Advertisment

हमें हर नारी का सम्मान करना है

author-image
Swati Bundela
New Update
हम तथ्य की बात करे तो 2014 तक हमारे देश में प्रतिदिन 93 दर्ज कराये हुये बलात्कार के मामले सामने आए है, इसका मतलब ये है कि अंदाजीत 34000 मामले एक साल में दर्ज करवाये गए है. ये आंकड़े 2016 में 35000 से ज़्यादा दर्ज हुये है, 2017 में अंदाजीत 37000 मामले दर्ज हुए है, 2018 में पहले 8 महीने में ही ये आंकड़ा 40000 के पार दर्ज हो गया है.

Advertisment


ये तो बात हुई सिर्फ दर्ज करवाये हुए मामलों की, ऐसे कई मामले तो लोग समाज एवं बदनामी के डर से दर्ज ही नही करवाते और अगर दर्ज करवाते भी है तो वकील की फ़ीस नही होने की वजह से मामला कचेरी तक पहुँचता ही नही है.



130 करोड़ की आबादी वाले देश मे प्रतिदिन 100 मामलो मे से हम 2-3 मामलों के लिए संघर्ष करते है, पहले निर्भया फिर आशिफ़ा फिर प्रियंका इन सबके नाम पता है पर बाकी के मामलों का क्या? 2012 से निर्भया का मामला चल रहा है 2578 दिन बाद फांसी हुई, प्रियंका के दुष्कर्म को 80 लाख से ज़्यादा लोगो ने पोर्न साईट पर ढूंढने की कोशिश की.
Advertisment




रामचंद्र कह गए सिया से एक दिन ऐसा कलयुग आयेगा,

Advertisment


वुमन इम्पावपरमेन्ट के नाम पे अपनी ही बेटियों का बलात्कार हो जायेगा,



दो-चार दिन अखबार-कचेरी में तमाशा बनके गुनेगार भी छूट जायेगा,
Advertisment




जंहा इंसाफ सच से ज्यादा जेब के वज़न के हिसाब से हो जायेगा,

Advertisment


आम आदमी को वोट देने के बाद भी अपना हक़ मांगना पड़ जायेगा,



अब तो जाग, कुछ उम्मीद बढ़ा वरना भारत माँ का नाम बदनाम हो जायेगा…
Advertisment




जिस देश को मा के नाम से जाना जाता है उसी देश मे ये सब देख के खून तो सभी का खोलता है पर सब ये ही सोचते है मेरे पास सत्ता नहीं है कुछ करने की, राजनीति वाले लोग और वकील हमारे कानून के नियमो को कोशेंगे और बस मामला लंबा होते होते इंसाफ तक पहुचे या नही पहुचे पर हर बार नयी तारीख़ पे जरूर पहुच जाता है.पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारजनों का इंसाफ फिर सिर्फ़ उम्मीद बनके रह जाता है.

Advertisment


बस हमे ये उम्मीद को जगाना है,



और हर नारी का सम्मान करना है



(यह आर्टिकल कुशल जानी द्वारा लिखा गया है)
#फेमिनिज्म
Advertisment