Advertisment

खुद से प्यार करने के 10 तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
किसी और से प्यार करना तो बेहद आसान है, लेकिन क्या आपने कभी खुद से प्यार किया है? जब सब के लिए आपको अपनी या अपने शरीर की ज़रूरत पड़ती है, तो भला उसे क्यों नकारना?

Advertisment


क्या आप सोच रहे हैं की खुद से प्यार तो करें,पर किस बात से? आइये, हम बताते हैं:

1. अपने शरीर से प्यार करें

Advertisment


आप जी रहे हैं, हैल्दी हैं - यह सब किसकी वजह से? सिर्फ आपके शरीर की वजह से। इसलिए, उसका शुक्रिया अदा करना तो बनता है।

2. अपने ऑप्टिमिस्टिक रहने से प्यार करें

Advertisment


अगर आप हर सिचुएशन में पॉजिटिव सोचतीं हैं, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? किसी को रास्ता मिले ना मिले, ऑप्टिमिस्टिक लोगों को ज़रूर मिल जाता है।

3. अपने माफ़ कर पाने की क्षमता से प्यार करें

Advertisment


किसी से माफ़ी माँगना बहुत बड़ी है, और किसी को माफ़ कर देना, उससे भी बड़ी बात। अगर आप माफ़ कर पातीं हैं, तो आपको इस पर गर्व होना चाहिए।

4. छोटी-छोटी चीज़ों में ख़ुशी ढूंढ़ने के अपने नेचर से प्यार करें

Advertisment


छोटी-छोटी चीज़ों से हर किसी को ख़ुशी नहीं मिलती। आपको अपनी इस आदत से प्यार होना चाहिए, क्योंकि यह दर्शाती है कि आप ज़्यादा मटेरिअलिस्टिक नहीं हैं।

5. अपने अकेले रह पाने से प्यार करें

Advertisment


अपनी कंपनी एन्जॉय करना सबसे अच्छा है। ना आपको किसी की ज़रुरत होती है, ना ही आप दुखी होते हैं।

6. अपने निडर होने से प्यार करें

Advertisment


आपका निडर होना आपके लिए भी अच्छा है, और आपके आस-पास के लोगों के लिए भी। इससे आपको काफी ताकत मिलती है।

7. अपनी क्रिएटिविटी से प्यार करें



क्रिएटिव होना हर किसी के बस की बात नहीं है, अगर आप में यह हुनर है, तो उस पर गर्व कीजिये!

8. अपनी लुक्स से प्यार करें



अगर आप 'असेप्टेड' होना चाहतीं हैं, तो बाहर वालों से पहले आपको खुद अपने-आप से प्यार करना चाहिए।

9. अपने लड़की होने से प्यार करें



यह बोलने के बजाए की 'उफ़, मुझे तो पीरियड्स झेलने पड़ते हैं!' यह सोचिये कि आप ही हैं जो धरती पर एक जीवन लाने की क्षमता रखती हैं, और अपने आप से प्यार कर बैठिये!

10. अपने इंट्यूशन से प्यार करें



आपका इंट्यूशन आपका सबसे बड़ा टीचर है। आपको अंदाजा मिल जाएगा कि क्या होना है और इससे ज़्यादा हमें क्या चाहिए होगा? तो बस, कीजिये ना अपने इंट्यूशन से प्यार!
सेहत
Advertisment