//hindi/media/media_files/JmXlyDhuUudfd8ghLjcZ.jpg)
सोशल मीडिया ने लोगों के जिंदगी जीने के तरीके को बिल्कुल बदल दिया है। अब लोग सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे से कनेक्शन बनाते हैं। सोशल मीडिया काफी तरीकों से फायदेमंद है लेकिन यह उतना ही नुकसानदायक भी है। लोगों को शराब और कोकेन की तरह सोशल मीडिया की भी लत लग जाती है।
सोशल मीडिया ब्रेक का मतलब होता है कि कुछ समय के लिए कोई व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना छोड़ दें। अब कितने वक्त का ब्रेक लेना है यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। जब भी आपको ऐसा लगे कि आप सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं या उसके कारण आपको एंजायटी या डिप्रेशन हो रहा है तो समझ जाइए कि अब आपको सोशल मीडिया ब्रेक लेने की जरूरत है।
सोशल मीडिया ब्रेक के फ़ायदे -
1. बेहतर नींद
2020 की एक स्टडी के अनुसार लोगों को fomo (fear of missing out) इतना ज्यादा हो गया कि लोग रात भर जागकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण उनकी नींद असंतुलित हो जाती है और दिन भर उनका मूड अच्छा नहीं रहता। जो बच्चे सोशल मीडिया चलाते हैं उनका पढ़ाई पर उतना ध्यान नहीं रहा। लेकिन एक सोशल मीडिया ब्रेक लेने से इन सभी बुरी आदतों से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. स्ट्रेस कम करना
सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी चीजें होती है जो अनजाने में ही सही लेकिन लोगों को स्ट्रेस दे देती है। सोशल मीडिया से जो लोग दूर रहते हैं उनके स्ट्रेस का लेवल काफी कम होता है। क्योंकि वह सोशल मीडिया यूजर की तरह हर वक्त बेहतर चीजों को देखकर कमतर महसूस नहीं करते।
3. डिप्रेशन से बचाव
स्टडीज बताती है कि जो लोग बार-बार सोशल मीडिया पर मैसेज चेक करते हैं या सोशल मीडिया से एडिक्ट हो जाते हैं वह जल्दी एंजाइटी और डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों में डिप्रेशन के लक्षण ज्यादा नजर आते हैं। सोशल मीडिया का कम इस्तेमाल करने से लोगों में डिप्रेशन के चांस भी कम हो जाते हैं।
4. मेंटल हेल्थ
2020 की एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों ने 1 हफ्ते तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार देखने को मिला। उसे एक हफ्ते में वे लोग सोशल कनेक्ट ज़्यादा हुए। सोशल इंटरेक्शन और मेंटल हेल्थ के बीच में एक सकारात्मक रिलेशनशिप होती है। अच्छे सोशल इंटरेक्शन से मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।
5. नई आदतें
लोग अपने खाली समय को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में व्यतीत कर देते हैं। सोशल मीडिया ब्रेक के दौरान आपका दिल और दिमाग नई आदतों को सीखने के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाता है। सोशल मीडिया में व्यतीत होने वाले वक्त को अब आप सहीं आदतें सीखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।