Advertisment

जानिए पीरियड्स से जुड़े 5 अजीबो-गरीब बातें

हैल्थ: पीरियड्स जो सभी महिलाओ को एक समय के बाद होता है। इसके दौरान साफ सफाई के साथ खाने पीने मे भी काफी ध्यान रखना होता है। और साथ ही काफी दर्द से भी गुजरना होता है। लेकिन इसके दौरान एसी कई अजीबो-गरीब बातें है जो कई लोग आज भी मानते है।

author-image
Pratibha Murmu
Sep 02, 2023 10:20 IST
Menstruation

Image Credit: Femina.in

पीरियड्स जो सभी महिलाओ को एक समय के बाद होता है। इसके दौरान साफ सफाई के साथ खाने पीने मे भी काफी ध्यान रखना होता है। और साथ ही काफी दर्द से भी गुजरना होता है। लेकिन इसके दौरान एसी कई अजीबो-गरीब बातें है जो कई लोग आज भी मानते है।

Advertisment

आईए जानते है पीरियड्स से जुड़े कुछ अजीबो-गरीब बातें

1.   पीरियड्स मे महिलाए न बाल धो सकती है न नहा सकती है

इस दौरान महिलाओ को नहाने से मना किया जाता है लेकिन साफ सफाई एक इंसान के लिए काफी जरूरी है चाहे जो पीरियड्स मे ही क्यों ना हो। इस दौरान तो जरूर साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो इन्फेक्शन का खतरा भी हो सकता है। 

Advertisment

2.   भागदौड़ या व्यायाम ना करना

इस समय लड़कियों को ज्यादा भागदौड़, खेल-कूद या व्यायाम करने से मना किया जाता है और सिर्फ आराम करने कहा जाता है जिससे दर्द से राहत मिले लेकिन ये सही नहीं है क्योंकि जितना आराम करेंगे उतना ही दर्द महसूस होगा। लड़कियों को इस समय भी व्यायाम करना चाहिए जिससे शरीर तंदुरुस्त रहता है और दर्द भी कम होता है। 

3.   खट्टी चीजे खाने से मना करना

Advertisment

आपने देखा होगा की काफी लड़कियों को खट्टी चीजे खाने से मना किया जाता है लेकिन पीरियड्स के दौरान एसी खट्टी चीजे खाने से कोई नुकसान नहीं होता है अगर आप सीमित मात्रा मे खाए। 

4.   पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून गंदा होता है

आपने काफी लोगों को कहते हुए सुना होगा की पीरियड्स के समय जो खून निकलता है वो गंदा होता है लेकिन लोगों को ये समझना होगा की ये एक शारीरिक प्रक्रिया है जिसके बारे मे बात करने मे कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। 

5.   पीरियड्स समय से ना आए तो आप प्रेग्नन्ट है

अगर पीरियड्स समय से ना आए तो जरूरी नहीं की आप प्रेग्नन्ट हो। पीरियड्स समय से ना आने के ऐसे बहुत से वजह हो सकते है जेसे डाइट सही न रहना या काफी स्ट्रेस लेना।   

#Periods #myths
Advertisment