गर्मी से कैसे बचें ? गर्मी के लिए 5 ड्रिंक्स
गर्मी से कैसे बचें – गर्मी का मौसम धीरे धीरे बस शुरू हो ही गया है। लेकिन गर्मी के मौसम में हमें डिहाइड्रेशन , सर दर्द , शरीर में गर्मी बढ़ना ऐसी अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. गर्मी के मौसम में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर्स भी सलाह देते हैं की गर्मी में आपको कुछ न कुछ पीते रहना चाहिए। गर्मियों के लिए यह कुछ 5 ड्रिंक्स बड़ी ही फायदेमंद हैं। यह आसानी से बन जाती हैं और आपके शरीर को बहुत से लाभ देती हैं।
गर्मी से कैसे बचें ? गर्मियों के लिए 5 ड्रिंक्स –
1 ) नीम्बू पानी –
गर्मियों के लिए नीम्बू पानी सबसे बेस्ट ड्रिंक है। यह आपकी बॉडी की गर्मी को दूर करता है और आपके शरीर को रिफ्रेशिंग फील देता है। गर्मी में नीम्बू पानी पीकर आपके मन को भी बहुत राहत मिलती है। आप इसे अपने घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं और बाजार में भी यह आपको आराम से मिल जायेगा। इसे आप अपने स्वाद अनुसार बना खट्टा या मीठा बना सकते हैं।
2 ) गन्ने का रस –
यह मीठा गन्ने का रस बड़ा ही फायदेमंद होता है हमारी बॉडी के लिए। यह आपको हीट स्ट्रोक से बचाता है और आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है। जब भी आप घर से बाहर हों यह आपको बड़ी आसानी से कहीं भी मिल जायेगा। यह स्वाद में भी काफी अच्छा होता है।
3 ) आम का पना –
कच्चे आम या केरी का पना किसके घर में नहीं बनता। यह खट्टा मीठा पना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन c और आयरन भरपूर होता है। और यह शरीर में ठंडक बनाये रखता है।
4 ) लस्सी –
दही से बनी यह लस्सी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और बड़ी गुणकारी भी होती है। इससे हमें स्फूर्ति मिलती है। इसे आप खाने के साथ ले सकते हैं। इससे बॉडी को काफी एनर्जी मिलती है।
5 ) नारियल पानी –
अगर आपके शहर में नारियल पानी आसानी से मिल जाता है तो यह भी अच्छा ऑप्शन है आपके लिए गर्मी को दूर रखने का और गर्मी से होने वाली अनेक समस्याओं भी दूर रखने का।