Advertisment

5 Family Members Died In A Car Accident: झारखंड धनबाद में कार खाई में गिरने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

5 Family Members Died In A Car Accident:  झारखंड धनबाद जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे 2 से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने से कार में यात्रा कर रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई जिसमे था एक बच्चे, 2 महिला और 2 पुरुष। पुलिस ने बताया की घटना, सुबह के 6:30 बजे के करीब घटी। जानिए इस केस के बारे में जरूरी बातें।

क्या हुआ था नेशनल हाईवे 2 पर? 

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के हिंद होटल के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब कार कालिध मोड़ के पास पुल से फिसलकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने कहा कि, कार के पांचों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने बाद में उनकी बॉडी बरामद की। 

Advertisment

"मृतक झारखंड के रामगढ़ जिले के घाटो के रहने वाले थे और आसनोल जा रहे थे। हादसे झारखंड धनबाद में हुआ। हादसे में मरने वाले दो पुरुष सदस्यों की पहचान वसीम अकरम और शकील अख्तर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर वाहन तेज गति से जा रहा था और पुल से सौ फीट नीचे गिर गया। बाद में अधिकारियों ने कार को बाहर निकाला।" गोविंदपुर थाना इन-चार्ज उमेश प्रसाद सिंह ने कहा। इसके साथ ही उनका कहना है की, पंजों के बीच का पूरा रिलेशनशिप अभी पता नहीं चला और महिलाओं के बारे में जानकारी की जांच भी जारी है। 

यात्रियों की गलती

हमारे देश में ट्रैफिक रूल्स को बेहद कम लोग अपनाते और फॉलो करते हैं। ज्यातार लोग इन्हें सिर्फ तब फॉलो करते हैं जब कोई पुलिस वाला सड़क पर हो यां स्पीड कैमरा। ट्रैफिक रूल्स को फॉलो ना करने की वजह से कई घटनाएं सामने आती हैं जैसे हाल ही में हुए झारखंड की घटना। झारखंड की इस घटना को ध्यान रखते हुए, हम कह सकते हैं की ओवरस्पीडिंग आपके और आपके परिवार के लिए काफी घातक साबित हो सकती है। अपनी और अपने परिवार की सेफ्टी के लिए हमेशा रूल्स का पालन करें। ट्रैफिक रूल्स कुछ सोच समझ कर बनाए गए हैं और हाईवे पर स्पीड का खास ख्याल रखें क्योंकि वहां ज्यादातर गाड़ियों के गिरने का खतरा अधिक होता है। 



न्यूज़
Advertisment