Advertisment

क्या है Food Addiction? जानिए इसके 5 लक्षण

author-image
Swati Bundela
New Update
फ़ूड एडिक्शन के अंतर्गत आते हैं बिंज ईटिंग, क्रेविंग्स और किसी भी तरह के फूड्स के प्रति लैक ऑफ़ कण्ट्रोल। कभी-कभी कुछ ज़्यादा खा लेना फ़ूड एडिक्शन का हिस्सा नहीं हो सकता लेकिन लगातार अपने बिंज ईटिंग एक प्रॉपर डिसऑर्डर है जिससे जुड़े कई तरह के लक्षण भी हैं। आम तौर पर लोगों को फ़ूड एडिक्शन से जुड़े लक्षण के बारे में जल्दी पता नहीं चलता है और जब तक इसके प्रति लोग सजग होते हैं तब ता बहुत लेट हो चुकी होती है। इसलिए जानिए फ़ूड एडिक्शन के 5 लक्षण के बारे में:

Advertisment

1. पेट भरा होने के बाद भी क्रेविंग्स आना



जब आपने पेट भर भोजन किया हो और उसके तुरंत बाद आपको फिर से क्रेविंग्स, विशेष तौर पर जंक फूड्स की क्रेविंग्स होने लगे तो समझ जाए की आप फ़ूड एडिक्शन का शिकार हो रहे हैं। ज़्यादातर क्रेविंग्स ऐसे फुड्स की ही होती है जो किसी तरह के नुरिएन्ट प्रोवाइडर नहीं हैं और सिर्फ आपके फैट लेवल को बढ़ा रहे हैं। कभी-कभी क्रेविंग्स होना नार्मल है लेकिन अगर आप बार-बार इसका शिकार हो रहे हैं और इससे सैटिस्फाई करना मुश्किल होता जा रहा है तो ये खतरे की घंटी है।
Advertisment


2. ज़रूरत से ज़्यादा खाना



ऐसा कभी-कबार हो सकता है की आप अपना कोई बहुत ही मनपसंद खाना ज़रूरत से खा लें। लेकिन अगर आप ऐसा लगातार कर रहे हैं तो इसका मतलब है की आपको फ़ूड एडिक्शन हो रहा है। ऐसे एडिक्शन को सुधारने के लिए ये बहुत ज़रूरी है की आप जितना ज़रूरत हो उतना ही खाएं वरना आपको पता भी नहीं चलेगा की कब आपका वेट बढ़ गया।
Advertisment


3. ज़्यादा खा कर गिलटी फील करना पर फिर वहीं करना



अगर आप अनहेल्दी फूड्स के कंसम्पशन के बाद
Advertisment
गिलटी फील करते हैं पर फिर अगली बार फिर से इन्हें कंस्यूम कर लेते हैं तो आप एक प्रॉपर फ़ूड एडिक्ट हैं। इस बात का ध्यान रखें की बिंज ईटिंग लके दौरान गिलटी फील करना बहुत कॉमन है। इसलिए इस एडिक्शन से खुद को बाहर निकलने के लिए आप एक्सपर्ट की मदद लें।

4. एक्सक्यूसेस बनाना

Advertisment


अगर आप किसी एडिक्शन से बचने के लिए कुछ रूल्स बनाते हैं लेकिन फिर भी किसी न किसी एक्सक्यूज़ के बहाने आप इसका सेवन कर ही लेते हैं तो ये फ़ूड एडिक्शन का लक्षण है। ये परिस्थिति बहुत घातक है क्योंकि आपको पता है की आप फ़ूड एडिक्ट हैं लेकिन आप इसे कण्ट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ऐसे एक्सक्यूसेस से बचें जो आपको फ़ूड एडिक्शन के तरफ पुश करते हैं।

5. बाकियों से छुप कर खाना



जिन लोगों की रूल सेट करने के बाद भी उसे फॉलो ना करने की हिस्ट्री रही होती है वो अक्सर बाकि लोगों से छुपा कर जंक फ़ूड का कंसम्पशन स्टार्ट कर देते हैं हो सकता है ऐसे लोग तब कहते हों जब घर में कोई ना हो, या फिर कार में या देर रात सबसे छुपा कर जंक फ़ूड कंस्यूम करते हों। अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो संभल जाए वरना इसके बहुत ज़्यादा नुक्सान आपको उठाने पड़ सकते हैं।
सेहत फूड
Advertisment