Advertisment

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा (प्रणाली राठौर) की जानें 10 बातें

female-motivator | featured : प्रणाली राठौड़ भारतीय टेलीविजन की अभिनेत्री हैं। स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्हें जाना जाता है। जानें अधिक इस blog में-

author-image
Ayushi
New Update
png_20230304_123250_0000.png

5 Things about Pranali Rathod

Pranali Rathod : प्रणाली राठौड़ भारतीय टेलीविजन कि अभिनेत्री हैं। स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्हें जाना जाता है। वे एक खूबसूरत टेलीविजन अभिनेत्री में से एक हैं। प्रणाली राठौड़ का जन्म 15 अक्टूबर 1999 को यवतमाल, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। प्रणाली राठौड़ अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में की और फिर उसके बाद उन्होंने मुंबई के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। प्रणाली राठौर एक चर्चित अभिनेत्री और मॉडल के लिए जानी जाती हैं। प्रणाली राठौर मुंबई की रहने वाली हैं। अब तक वे 'बैरिस्टर बाबू', 'जात ना पूछो प्रेम की' और 'क्यूं उठे दिल छोड़ आए' ' यह रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल में काम किया है। प्रणाली ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा गोयनका का रोल प्ले कर रही हैं।

Advertisment

प्रणाली राठौड़ के बारे में कुछ बातें



  1. ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ एक अच्छे दोस्त हैं मगर बहुत से लोग उन्हें समझते हैं कि वे रिलेशनशिप में है। 
  2. एक इंस्टाग्राम वीडियो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने कहा वे दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं‌ और जितनी भी रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही हैं, वह बेबुनियाद हैं।
  3. प्रणाली राठौड़ ने अपनी करिअर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी उसके बाद वे कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई दी। 
  4. 2018 में प्रणाली राठौड़ को जिंग चैनल के शो प्यार पहली बार में काम करने का मौका मिला। उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें कलर्स और स्टार प्लस जैसे सीरियल में काम करने का मौका मिला।
  5. प्रणाली राठौड़ महाराष्ट्र राज्य से अपना ताल्लुक रखती हैं। वे बहुत ही युवा है और साथ ही एक खूबसूरत अभिनेत्री है। 
  6. प्रणाली राठौड़ रियल लाइफ में भी बेहत ख़ूबसूरत और आकर्षित है। प्रणाली खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन का पालन करती है।
  7. प्रणाली एक हिंदी टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ वे मराठी टीवी उद्योग की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 
  8. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रणाली राठौड़ की कुल संपत्ति लगभग ₹1 करोड़ है। वह टेलीविजन सीरियल में एक अभिनेत्री के रूप में काम करती हैं।
  9. प्रणाली राठौड़ टेलीविज़न पर विज्ञापन भी करती हैं जिसके लिए वे लाखों रुपये चार्ज करती हैं।
  10. प्रणाली राठौड़ के पिता का नाम सुरेश राठौड़ है। वे लोकमान्य विद्या मंदिर जूनियर कॉलेज में गणित के शिक्षक हैं। प्रणाली राठौड़ की माता का नाम शीला राठौड़ है और वे एक गृहिणी हैं। घर में उनके माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन है जिसका नाम रूचि राठौड़ है और वे एक इंजीनियर है। प्रणाली राठौड़ का एक भाई भी है।
Pranali Rathod अक्षरा हर्षद चोपड़ा स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन ये रिश्ता क्या कहलाता है
Advertisment