Advertisment

Women And Sex: जानिए सेक्स से जुड़ी 5 बातें जो महिलाओं को नहीं बताई जाती है

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्स हर किसी के लिए एक अलग एहसास है। किसी के लिए ये महज़ एक फिजिकल एक्ट जिसके थ्रू आप खुद को सैटिस्फाई करते हैं तो किसी के लिए ये एक प्रॉपर इमोशनल कन्सेशन है। हमारे देश में सेक्स को आज भी एक टैबू की तरह देखा जाता है और इस कारण हमें ज़िन्दगी में बहुत देर से इससे जुड़ी कई बातें पता चलती है कभी-कभी तो सारी ज़िन्दगी हहम कुछ सेक्सुअल बातों को नहीं जान पाते हैं। महिलाओं के लिए ये और अजीब सिचुएशन है क्योंकि उनको सेक्स के बारे में किसी तरह का एक्सपोशर नहीं दिया जाता है जिस कारण उन्हें आगे बहुत तकलीफ उठानी पड़ती है। जानिए सेक्स से जुड़ी ऐसी 5 बातें जो महिलाओं को नहीं बताई जाती है:

Advertisment

1. किसी के साथ सेक्स करने से आप उनके करीब नहीं आती हैं



सेक्स को अगर हम पोएटिक सेंस में लें तो इसे प्रेम का परम एक्ट मना जाता है। ऐसा आज भी लोग मानते हैं की सेक्स से बेटर कोई तरीका नहीं है किसी व्यक्ति के करीब जाने का। पर ऐसा ज़रूरी नहीं है की आप सिर्फ सेक्स से ही एक इंसान के क्लोज हो सकती हैं। इसलिए अगर सेक्स के बाद भी आप किसी इंसान से क्लोज फील नहीं करती हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है और आपको गिलटी फील नहीं करना चाहिए इसके लिए।

Advertisment

2. अपने पार्टनर से ज़्यादा सेक्स ड्राइव होना गलत नहीं है



हमारे सोसाइटी का स्ट्रक्चर ही कुछ ऐसा है की लड़कियों को सेक्स पसंद करने के लिए शेम किया जाता है। सेक्स पसंद करने में कोई बुराई नहीं है। इसलिए अगर आपका अपने पार्टनर से ज़्यादा हाई सेक्स ड्राइव है तो इसमें कुछ गलत नहीं है और इसके लिए ना आपको खुद गिलटी फील करें और ना ही किसी और को आपको शेम करने दें।
Advertisment


3. पहली बार सेक्स सबसे इम्पोर्टेन्ट नहीं है



अगर आपको भी ये कहा जाता है की जिस इंसान के साथ आप पहली बार
Advertisment
सेक्स करते हैं वो आपके सेक्स लाइफ पर बहुत बड़ा मार्क छोड़ जाता है तो ऐसा कुछ भी नहीं है। कई बार आपका फर्स्ट सेक्स एक्सपीरियंस आपको याद भी नहीं रहता है। इसलिए अगर आपको भी अपना पहला एक्सपीरियंस याद नहीं है तो इसके लिए गिलटी फील करने की ज़रूरत नहीं है।

4. आपके सेक्सुअल टेस्ट बदल सकते हैं

Advertisment


हो सकता है की आप अपने शुरुवाती दिनों में सेक्स सब्मिसिव की तरह पसंद करें और आपको कुछ और पोसिशन्स पसंद आए। समय के साथ आपके सेक्सुअल टेस्ट में परिवर्तन आना सबसे ज़्यादा लाज़मी है और इसके लिए आपको बुरा या गिलटी फील करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

5. आपकी सेक्स लाइफ को दूसरों के साथ कम्पेयर करने की कोई ज़रूरत नहीं है



अगर आपके आस-पास ऐसे लोग हैं जो अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बहुत ही ज़्यादा बखान करते हैं तो इससे आपको इनसेक्योर होने की कोई ज़रूरत नहीं है। अपनी सेक्स लाइफ को दूसरों के साथ अगर आप कम्पेयर करेंगी तो ये सही नहीं रहेगा। हर किसी की सेक्स लाइफ की अपनी पेस होती है और वो उसी स्पीड में आगे बढ़ सकता है।
#फेमिनिज्म सोसाइटी
Advertisment