/hindi/media/post_banners/6FDWtFu80mF3jKxt0mSL.jpg)
रिया कपूर की शादी : अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंध चुकी है। फैंस को दोनों की शादी की फोटोज का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार था। लेकिन अब उनका इंतज़ार खत्म हुआ ,रिया कपूर ने आखिरकार आज अपनी सीक्रेट शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
रिया कपूर की शादी के बाद उन्होंने पहली फोटो की पोस्ट
फोटो में कपल एथनिक आउटफिट में एक दूसरे का हाथ पकड़े नज़र आ रहे है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "12 साल बाद, मुझे नर्वस या overwhelmed नहीं होना चाहिए था क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे आदमी हो।" उन्होंने आगे पोस्ट में अपने शादी के दौरान महसूस किये पालो के बारे में बताया। "मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी, जो अपने माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर वापस आ जाती थी " उन्होंने कैप्शन में लिखा।
यहाँ देखे रिया कपूर की शादी की फोटो
रिया कपूर और करण बूलानी की शादी
कपल की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी में रिया के कजिन भाई अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, चाचा संजय कपूर और बोनी कपूर, चाची महीप कपूर सभी नज़र आये थे। इनके अलावा मसाबा गुप्ता और कुणाल रावल भी कपल की ख़ुशी में शामिल हुए थे।
रिया कपूर और करण बूलानी लव स्टोरी
रिया एक फिल्म निर्माता और स्टाइलिस्ट हैं, जबकि बुलानी एक फिल्म निर्माता हैं, जिन्हें ओटीटी सीरीज सिलेक्शन डे के को-डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। यह लगभग 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं और सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुले रहते हैं। उन्हें अक्सर साथ ट्रिप पर जाते और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। बुलानी को रिया के साथ फैमिली फंक्शन में भी देखा गया है।