Advertisment

आलिया भट्ट का COVID-19 टेस्ट आया नेगेटिव, आज से अपने काम पर वापस लौटी

author-image
Swati Bundela
New Update
आलिया भट्ट COVID-19 नेगेटिव पाई गयी है : फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली और रूमर्ड बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ,आलिया भट्ट ने वीरवार को सोशल मीडिया पर बताया की वह COVID-19 नेगेटिव पाई गयी है। आलिया जल्द ही अपने काम पर वापस लौट रही है।

Advertisment


बता दे कि आलिया ने कुछ दिनों के लिए खुदको क्वारंटाइन कर रखा था ,और लोगों से भी सुरक्षित रहने की अपील की थी। उन्होंने लिखा " "मैं आपकी चिंता और देखभाल के सभी संदेश पढ़ रही हूँ। मेरा COVID-19 टेस्ट नेगेटिव आया है और आइसोलेशन के बाद ,मैं आज से काम पर वापस आ गयी हूँ। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! मैं सुरक्षित हूँ। आप सब भी अपना ध्यान रखे। आप सभी को प्यार ” - आलिया भट्ट।



Advertisment
आलिया भट्ट COVID-19 नेगेटिव

आलिया भट्ट का COVID-19 टेस्ट आया नेगेटिव

Advertisment


रणबीर की मां नीतू कपूर ने 9 मार्च को इंस्टाग्राम पर बेटे रणबीर कपूर की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शेयर की थी। उन्होंने अपने बेटे की एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वह होम क्वारंटाइन में है और दवाई ले रहा है। जल्द ही, गंगूबाई काठियावाड़ी की पूरी टीम क्वारंटाइन हो गयी। खबरों के मुताबिक़ आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी भी इसी चलते postponed हो गयी। खबरों के मुताबिक, रणबीर ने 15 मार्च को आलिया का जन्मदिन मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स :

Advertisment


काम के क्षेत्र में बात करे तो आलिया अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म डार्लिंग्स पर काम कर रही है। वह रणबीर कपूर के ऑपोज़िट अयान मुखर्जी की फिल्म Brahmastra में जल्द ही नज़र आएगी। Brahmastra में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, और मौनी रॉय भी नज़र आएंगे। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पोस्टर और टीज़र रिलीज़ किया था , यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।



आलिया भट्ट COVID-19 नेगेटिव
एंटरटेनमेंट आलिया भट्ट COVID-19 नेगेटिव
Advertisment