अनीता हसनंदानी के बेटे का नाम क्या है? भारती सिंह ने किया खुलासा

author-image
Swati Bundela
New Update
अनीता हसनंदानी बेटे का नाम 

कॉमेडियन भारती सिंह ने किया बच्चे के नाम का खुलासा


कॉमेडियन भारती सिंह ने अनीता और रोहित के बेटे के नाम का खुलासा किया है। भारती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीड‍ियो शेयर किया, जिसमें अनीता के बेटे का नाम देखा जा सकता है। भारती ने जो वीड‍ियो शेयर की है उसमे अनीता के बेटे का नाम 'आरव रेड्डी' लिखा हुआ था। भारती ने ब्लू कलर के बेबी बास्केट गिफ्ट हैंपर के साथ एक कार्ड की फोटो शेयर की जिसमें अनीता और रोहित के बेटे आरव का इंस्टाग्राम अकाउंट बना हुआ है। आरव के उस अकाउंट को अनीता और रोहित दोनों ने फॉलो कर रखा है। अनीता हसनंदानी बेटे का नाम 

डिलीवरी से पहले अनीता हनसंदानी सोशल मीड‍िया पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही थी। उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी फेज को पूरा एंजॉय करते हुए देखा गया है। अनीता ने इस दौरान कुछ प्रमोशनल ऐड्स भी किए जिनमें उन्होंने बेबी प्लान‍िंग को लेकर कई बातें शेयर की थी।

प‍िछले साल की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट


अनीता और रोहित ने अक्टूबर 2020 में प्रेगनेंसी की घोषणा की और खुलासा किया कि इनके घर फरवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने एक क्यूट से वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वे मां-बाप बनने वाले हैं। वीडियो में अनीता और रोहित ने अपने रिश्ते को दिखाया , कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था ,फिर दोनों को प्यार हुआ, दोनों ने शादी की और अब अनीता प्रेग्नेंट हैं।
एंटरटेनमेंट अनीता हसनंदानी बेटे का नाम