अनुष्का शर्मा काम पर वापस - इनके मदरहुड को लेकर विचार

author-image
Swati Bundela
New Update
विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे अनुष्का शर्मा मदरहुड को लेकर क्या सोचती हैं -

अनुष्का काम पर वापस मुंबई आयीं -


अपनी बेटी का नाम इन्होंने विराट और अनुष्का जोड़कर वामिका रखा है। अनुष्का को डिलीवरी के बाद डेढ महीना हो चुका है। अभी बुधवार को अनुष्का मुंबई में देखी गयीं हैं। अनुष्का मुंबई में देखी गयीं थीं और इन्होंने वाइट कलर का टॉप और ब्लू जीन्स पहना था। इन्होंने वाइट कलर का मास्क भी लगा रखा था। अनुष्का एक दम फिट दिख रही थीं और बाल बाँध कर चोटी कर रखी थी।

अनुष्का के मदरहुड कोट्स -


1. जब आप प्रेग्नेंट होते हो तो जो भी आपके शरीर में बदलाव आ रहे होते हैं आप उन से कनेक्टेड फील करते हो।

2. जब प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में बदलाव आते हैं तो वो देखना काफी अच्छा लगता है और आप अच्छा महसूस करते हो।

3. अनुष्का कहती हैं कि आप शादी तो एक बार के लिए छुपा सकते हैं पर आप प्रेगनेंसी नहीं छिपा सकते हैं।

4. प्रेगनेंसी के दौरान कैसे आप अलग अलग क्रेविंग्स होती है उसके ऊपर अनुष्का ने खुल कर बोला है। अनुष्का ने शुरुवात के कुछ महीनों में सिर्फ टोस्ट और क्रैकर्स ही खाये थे। उस के बाद वो पानी पुरी, भेल पुरी और बड़ापाव जैसी चीज़ें खाने के लिए बहुत क्रेव करती थीं।

5. अनुष्का ने विराट के साथ अपने पेरेंट्स की ड्यूटी बांटने के बारे में भी कहा। अनुष्का ने बताया कि कैसे वो अपने करियर को शुरुवात के कुछ साल देना चाहती हैं।

6. अनुष्का ने कहा कि एक परिवार के रूप में साथ में वक़्त बिताना बहुत जरुरी हो जाता है चाहे फिर वो फादर हो या मदर हो।

पैरेंटिंग