Advertisment

जानिए कैसे अर्पिता व्यास अपनी फाउंडेशन के ज़रिये कर रही हैं महिलाओं की मदद

author-image
Swati Bundela
New Update

भारत में कई महिलाएं आज भी अपने पैरो पर खड़ी होना चाहती है| महिलाओं के सपने अधूरे रह जाते पर अर्पिता व्यास जैसे लोग समाज में है जो महिलाओं को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और काफ़ी हद तक अपने इस काम में सफल भी हुए है|

Advertisment




विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन

Advertisment


विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन एक ऐसा फाउंडेशन है जो महिलाओं के सपनों को पंख लगाता है| अर्पिता व्यास ने वर्ष 2013 में अहमदाबाद में इस संस्था की शुरआत की और अबतक कई महिलाओं को इस काबिल बना दिया के वो खुद काम कर के अपना जीवन बिता सके| आज के समय में विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन के 3 सेंटर है और 7 डायरेक्टर है जो इस संस्था को बड़े ही अच्छे ढंग से चला रहे है|



Advertisment


फाउंडर अर्पिता व्यास का उद्देश्य



Advertisment

अर्पिता व्यास शुरुआत से ही समाज के लिए कुछ करना चाहती थी खासतौर पर महिलाओं के लिए| यह चाहती है कि महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़े चाहे वह कला का क्षेत्र हो या कोई और क्षेत्र| यही कारण था कि इन्होंने विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन की स्थापना की| अर्पिता व्यास का मानना है कि " सशक्त महिलाए ना केवल खुद को आगे बढ़ाती है बल्कि अपने साथ साथ अपने पूरे परिवार को एक बेहतर ज़िन्दगी देती है|" अर्पिता व्यास को खुद उसका परिवार इस काम में सपोर्ट करता है जिससे उनका एम और मजबूत हो जाता है|





Advertisment

विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन के कोर्सेज



यह संस्था महिलाओं को हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी मेकिंग, टेलरिंग और ब्यूटी ट्रेनिंग जैसे क्रिएटिव कोर्सेज कराते है जिसे सीखने के बाद महिला अपने पैरो पर खड़े होना सीख जाती है|

Advertisment




बायोडीग्रेबल सैनिटरी नैपकिन

Advertisment


इस संस्था में महिलाओं को बायोडीग्रेबल सैनिटरी नैपकिन बनाना भी सिखाया जाता है| इससे महिलाओं को रोजगार भी मिल जाता है और इसके साथ- साथ मेंस्ट्रुएशन हाईजीन के बारे में भी पता चलता है क्युकी आज भी कई महिलाए पैड का इस्तेमाल नहीं करती और इस विषय पर बात करने में हिचकिचाती है|





डिवा सलोन



महिलाओं को 3 महीने की पार्लर की ट्रेनिंग देने के बाद यह संस्था प्लेसमेंट भी दिलवाता है| विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन ने टाटा प्लस के साथ टाई अप किया है| इसलिए जो महिला काम करना चाहती है उन्हें रोज़गार दिलवाते है या कोई अपना पार्लर खोलना चाहते हैं तो उनकी भी सहायता करते है|





महिलाओं के लिए जॉब की सुविधा



विंग्स टू फ्लाई फाउंडेशन ने कई फैक्ट्रियों और कंपनियों से टाई अप कर रखा है| महिलाओं के कोर्सेज पूरे होने के बाद ये उन्हें नौकरी भी दिलवाते है जिससे वह अपने आपको को आगे बढ़ा सके|

समय समय पर वर्कशॉप करा कर ये महिलाओं का मार्गदर्शन करता रहते है|



अर्पिता व्यास जैसी महिलाए समाज में अन्य महिलाओं को एक अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा देते है| इस संस्था ने कई महिलाओं के सपनो को उड़ान देने में भूमिका निभाई है| महिलाओं को इस काबिल बनाया जिससे उन्हें किसी और पर निर्भर ना रहना पड़े|



(यह महिमा द्वारा लिखा गया है)

इंस्पिरेशन
Advertisment