Arrest Warrant Against Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला 

author-image
Swati Bundela
New Update


Arrest Warrant Against Sapna Choudhary:  लखनऊ के एक कोर्ट ने बुधवार को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक नृत्य कार्यक्रम रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे वापस नहीं करने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी। 

कौन है सपना चौधरी ? 

Advertisment

सपना चौधरी एक हरियाणवी डांसर है। सपना चौधरी अपनी नृत्य की वजह से न केवल हरियाणा में बल्कि कई अन्य राज्यों में काफी मशहूर है। सपना चौधरी ने अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी शौक, नृत्य और गायन को अपना व्यवसाय बना लिया और तभी से सपना अपने नृत्य और गानों की वजह से काफी जानी जाती हैं। सपना चौधरी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में भी नजर आई थीं और उन्होंने अपने निडर और बिंदास अंदाज से जनता का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के बाद सपना को कई टीवी शो में भी काम करने का मौका मिला जैसे लाडो - वीरपुर की मर्दानी 2। 

क्या है पूरा मामला जिसकी वजह से सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया?  

अतिरिक्त चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना चौधरी के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया है। पुलिस को मामले की सुनवाई की अगली तारीख 22 नवंबर कहा है। 

Advertisment

सपना चौधरी के खिलाफ 14 अक्टूबर 2018 को आशियाना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जो उस वर्ष 13 अक्टूबर को दोपहर 3 से 10 बजे तक लखनऊ के स्मृति उपवन में नृत्य प्रदर्शन में विफल रही थीं। एफआईआर में डांसर के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, अवध अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का भी नाम है। कार्यक्रम का टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 300 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से बेचा गया। चौधरी ने पहले भी अदालत का रुख किया था और उनके खिलाफ एफआईआर रद्द करने को कहा था लेकिन उन्हें राहत से वंचित कर दिया गया था। 


न्यूज़