पांच कारण ज़िन्दगी में असफल होने के

author-image
Swati Bundela
New Update

हर इंसान अलग अलग प्रकार का होता है। कोई मेहनत कर पाता है तो कोई आलसी होता है। कोई बिज़नेस करता है तो कोई दुकान में ही संतुष्ट रहता है। किसी को जल्दी सोना पसंद होता है तो किसी को लेट सोना। ये सब आम बातें होती है और जरुरी नहीं होता की हर इंसान एक जैसा ही हो। भले ही आपके ज़िन्दगी में सफल होने के कारण अलग अलग हो पर असफल होने के कारण कुछ चुनिंदा ही होते हैं। आज हम बात करेंगे पांच पांच ज़िन्दगी में असफल होने के कारण -

1. सुबह लेट उठना

Advertisment

अगर आप सुबह लेट सोकर उठते हैं इसका मतलब है आप सोते भी लेट हैं। ऐसा करने से आपकी कार्यक्रिया अव्यवस्थित रहती है। इस से आप हर काम गलत समय पर ही करते हैं चाहे वो खाना खाना हो या किसी से मिलने जाना।

2.  अव्यवस्थित जीवन

अव्यवस्थित जीवन का सबसे बड़ा कारण होता है सुबह देर से उठना। जैसा की हम ने पहले भी बताया सुबह जल्दी उठने वाले लोग तंदरुस्त होते हैं। सुबह जल्दी उठने पर आप पूरा दिन अच्छे से प्लान करपाते हो जो एक सफल ज़िन्दगी का लक्षण है।

3. आलसी होना

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उन्हें सब थाली में परोस कर मिलजाए और उन्हें कोई भी मेहनत ना करनी पढ़े। इसी सोच के कारण वो आलसी बनजाते हैं और उनके हाँथ से कई चीज़ें सिर्फ और सिर्फ आलस की वजह से चली जाती हैं। 

4. व्यव्हार ख़राब होना

Advertisment

सफल ज़िन्दगी के लिए सबसे जरुरी होता है एक बेहतर और अच्छा आदमी होना। आपका व्यव्हार अगर दूसरों के प्रति ख़राब होता हैं इसका मतलब होता है आपके मन में घृणा का भाव है और ये भाव ही आपको आगे बढ़ने से रोकता है। इसलिए प्रेम का भाव रखें इस से दूसरों के साथ साथ आपके मन को भी बहुत शांति मिलेगी।

5.  ख़राब आदतें

अक्सर हम नयी उम्र में कई ख़राब आदतें सीख लेते हैं जैसे की दारू और सिग्रेटे पीना, नशे करना , जुआ खेलना। ये सब आदतें उम्र के साथ छोड़ना बेहद जरुरी होता है वरना आप सफलता की नाव में बहुत पीछे छूटजाते हैं।




मनी