Tokyo Paralympics 2020: अवनि लेखारा ने भारत को जिताया पहला गोल्ड, यहाँ जाने उनकी जीत से जुड़ी ये 10 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

अवनि लेखारा टोक्यो पैरालंपिक: 19 वर्षीय निशानेबाज अवनि लेखारा (Avani Lekhara) ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों (Tokyo Paralympics 2020) में भारत को जिताया पहला गोल्ड मैडल। व्हीलचेयर पर बैठकर लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में 249.6 के कुल स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया।

अवनि लेखारा टोक्यो पैरालंपिक में भारत को जिताया पहला गोल्ड, यहाँ जाने ये 10 बाते


Advertisment

  • अवनि लेखारा पैरालंपिक मैडल जीतने वाली भारत की पहली निशानेबाज बनीं। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का चौथा मैडल और पहला गोल्ड मैडल था।

  • अवनि ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि "मै ये फीलिंग बया नहीं कर सकती, मुझे ऐसा लग रहा है मै सातवें आसमान पर हूँ। ये बिल्कुल सपने जैसा है।"


https://twitter.com/thefield_in/status/1432206567584063496?s=20

Advertisment


  • भारतीय निशानेबाज ने क्वालीफिकेशन राउंड में 621.7 के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

  • लेखारा ने न केवल भारत के लिए इतिहास रचा, बल्कि उक्त श्रेणी में अपने 249.6 अंकों के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की। लेखारा के अलावा चीन की क्यूपिंग झांग ने सिल्वर जबकि यूक्रेन की इरिना शचेतनिक ने ब्रोंज मैडल जीता।

  • टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को पहले गोल्ड मैडल दिलाने वाली अवनि लेखारा 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद से उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा।

  • पूर्व ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा लेखारा की प्रेरणा है। उन्होंने 2015 में शूटिंग शुरू की थी।

  • लेखारा ने अपने कोच से उधार ली गई राइफल का से अपना पहला राज्य मैडल जीता और 2015 और 2016 में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में लगातार गोल्ड मैडल जीते।

  • इसके बाद उन्होंने 2017 में दुबई में हुए आईपीसी पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था।

  • कई नेशनल मेडल्स जीतने के अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि हासिल की है। उन्होंने 2019 WSPS चैंपियनशिप, ऑस्ट्रेलिया में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 फाइनल में जूनियर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

  • हाल ही में, निशानेबाज लेखारा ने 2019 में ओसिजेक वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट, क्रोएशिया में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में सिल्वर मैडल जीता है।


Advertisment

ये भी पढ़िए: भाविना पटेल ने रचा इतिहास, टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं