/hindi/media/post_banners/pATHsMOPVFYnz04s2xgU.png)
Baby Girl Name With A: आपका नाम आपकी जिंदगी पर बहुत असर डालता है। इसीलिए माँ-बाप अपने बच्चों के नाम को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं या बन चुके हैं तो अपने बच्चे के लिए एक अच्छे नाम की तलाश यहां ख़त्म होती है। आज हम आपको आपके घर की लक्ष्मी यानि बेबी गर्ल्स के कुछ खूबसूरत नाम बताने जा रहें हैं। अगर आपको भी अपनी बेट का नाम "अ" से रखना है तो जानिए बेबी गर्ल के लिए 20 यूनिक नाम जो "अ (A)" से जाने जाते हैं-
जानिए "अ(A)" से शुरू होने वाले बेबी गर्ल के 20 नाम (Baby Girl Name With A)
"अ(A)" से शुरू होने वाले बेबी गर्ल के 20 नाम | मतलब |
अभिलाषा | इच्छा , स्नेह या चाहत |
अलंकृता | सजा हुआ, आभूषणों से सजा |
अपूर्वा | अनोखा, पहले कभी ऐसा न हुआ हो |
अपर्णा | देवी पार्वती का नाम (जब उन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए भोजन, वस्त्र, यहाँ तक कि पेड़ों के पत्ते यानी पर्ण सहित सब कुछ त्याग दिया था) |
अपराजिता | अजेय औरत, अपराजित या एक फूल का नाम |
अवनी | पृथ्वी |
अक्षरा | पत्र या सरस्वती देवी का एक नाम |
अनुजा | छोटी बहन |
अनुज्ञा | खूबसूरत महिला |
अनुभूति | अहसास, अनुभव |
अनुश्री | शानदार, देवी लक्ष्मी का एक नाम |
अविका | करिश्माई व्यक्तिव, सूरज की किरणें |
अंशुला | उज्जवल, शानदार, सूर्य की तरह चमाहट |
अरुंधति | महान ऋषि वशिष्ठ की पत्नी, एक सितारा, जो रोके से न रुके |
अक्षया | अनंत, अमर और देवी पार्वती का रूप को, जो अविनाशी हो |
अश्विनी | आसमान में एक तरह का तारा, अमीर |
अतिक्षा | तीव्र इच्छा |
अवनीत | दयालु और सरल |
अशनूर | सुंदर, हीरे के समान |
अपेक्षा | जूनून और भावुक होने के नाते |