Advertisment

बच्चों की हाईट बढ़ाने के लिए अपनाइये ये 5 आसान टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

लंबाई को अच्छी पर्सनैलिटी के लिए जरूरी माना जाता है। यही वजह है कि हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे की लंबाई ठीक रहे। कहा जाता है कि बच्चों की हाईट एक उम्र तक ही बढ़ती है, इसलिए उन महत्वपूर्ण उम्र तक बच्चों की लंबाई के लिए डाईट का खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि लंबाई कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सबसे अहम है अनुवांशिक गुण, जो हर बच्चे को उसके पैरेंट्स से मिलते हैं। पर इन सबसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप बच्चे की लंबाई को बढ़ा सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगें बच्चे की हाईट बढ़ानें के टिप्स के बारे में। 





Advertisment




जानिए बच्चे की हाईट बढ़ानें के ये 5 टिप्स (bacchein ki height badhane ke tips)

Advertisment






Advertisment


1. बेहतर आहार से



Advertisment






Advertisment

अच्छे आहार के सेवन से बच्चे की हाईट लंबी हो सकती है। दरअसल पौष्टिक भोजन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्निशियम और फास्फोरस लंबाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गेहूं की चपाती, दाल और ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, ऐसे में इसे बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। यही नहीं दध और दूध से बनी चीजों का सेवन भी बच्चे को रोजाना कराएं। इसमें मौजूद कैल्शियम बच्चे की हड्डियों को मजबूत करता और लंबाई बढ़ाता है। इसके अलावा प्रोटीन से युक्त खाना भी बच्चे को दें। दालों और मछलियों में प्रोटीन बड़ी मात्रा में होता है। इसके अलावा धूप में मिलने वाला विटामिन डी भी बच्चों की मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इससे भी बच्चे की लंबाई बढ़ती है। 





Advertisment




2. जंक फूड व नशे के परहेज से  









बच्चे को कोल्ड ड्रिंक्स, फास्ट फूड व अन्य जंक फूड से दूर रखें। इनके अधिक सेवन से हाईट का विकास रुक जाता है। इसके अलावा अपने बड़े होते लाडले को नशे की चीजों जैसे शराब, सिगरेट व आर्टिफिशियल हार्मोन के कैप्सूल से दूर रखें। इन चीजों के सेवन से उनके शरीर और इम्यूनिटी सिस्टम पर बुरा असर होता है और लंबाई नहीं बढ़ती। (बच्चे की हाईट बढ़ानें के टिप्स)









3. अच्छी नींद से  









अगर बच्चे की हाईट बढ़ाना चाहते हैं, तो उसे रोजाना कम से कम 8 घंटे सोनें दें। उसे खुली जगह में फैलकर व सीधे तन कर सोने की आदत डालें। सिकुड़ कर रहने से शरीर का विकास भी सिकुड़ जाता है। 









4. एक्सरसाइज से 









एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और वे खिंचती हैं, जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए बच्चे को रोजाना एक्सरसाइज कराना जरूरी है। आप बच्चे को रोजाना किसी खंभे से लटकने को कहें। इसके अलावा चलना, रस्सी कूदना, साइक्लिंग व तैराकी भी बेहतर एक्सरसाइज है। बच्चे को बास्केटबॉल खेलने के लिए भी प्रेरित करें। दरअसल इसे खेलने से हड्डियों पर दबाव पड़ता है, जिससे वे खिंचती हैं और लंबाई बढ़ती है।









5. योग से









नियमित योग से भी बच्चे की लंबाई बढ़ाई जा सकती है। बच्चे को रोजाना ताड़ासन, भुजंगासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार जैसे आसन कराएं।









ये हैं बच्चे की हाईट बढ़ानें के टिप्स जिन्हें आप अपनाकर आसानी से उनकी हाईट बढ़ा सकते हैं।



पेरेंटिंग बच्चे की हाईट बढ़ानें के टिप्स
Advertisment