इन 6 तरीकों से छोटे बच्चों को आसानी से लिखना सिखाएं

author-image
Swati Bundela
New Update

कॉम्पिटिशन के इस दौर में आजकल हर पेरेंट्स चाहते है कि उनका बच्चा सबसे तेज बने। इसके लिए वे बच्चे को 2-3 साल में ही प्ले स्कूल में डाल देते हैं। इसके बाद पेरेंट्स की इच्छा होती है कि उनका बच्चा जल्द से जल्द  सीखे। ऐसी स्थिति में कई बार पेरेंट्स बच्चे पर दबाव भी डालते हैं, लेकिन इसका रिजल्ट पॉजिटिव नहीं आता। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बच्चों को लिखना कैसे सिखाए तो हम आपको इसके लिए कुछ आसान टिप्स बताते हैं। 

Advertisment

बच्चों को लिखना कैसे सिखाए जानिए इन 6 तरीकों से (bacchon ko likhna kaise sikhaye)


1.सबसे पहले पेन या पेंसिल पकड़ना सिखाएं

बच्चे को पेंसिल या पेन दें इसके बाद उन्हें दिखाएं कि उसे कैसे पकड़ना है। उसे उंगली व अंगूठे के बीच पेन पकड़ने की सलाह दें। अगर उसका ग्रिप मजबूत हो जाएगी तो लिखने में दिक्कत नहीं होगी।

2.रफ कॉपी या स्लेट दें

जब बच्चा पेन, पेंसिल व चॉक पकड़ना सीख जाए तो उसे रफ कॉपी या स्लेट दें और उस पर कुछ भी चलाने को कहें। इससे वह पेन को चलाना सीख जाएगा।

3.रंग का लें सहारा

Advertisment

बच्चों को रंग काफी पसंद आता है। आप रंगों की मदद से भी उसमें लिखने की इच्छा जगा सकते हैं। उसे रंग लाकर दें और किसी भी पेपर पर उसे चलाने को कहें।

4.व्हाइट बोर्ड व मार्कर का सहारा लें

जब बच्चा पेन पकड़ना व उसे चलाना सीख जाए, तो लिखवाने की प्रैक्टिस शुरू कराएं। इसके लिए व्हाइट बोर्ड व मार्कर बच्चे को दें। इसके बाद बच्चे को अल्फाबेट या गिनती के कुछ अक्षर लिखकर दें और वैसे ही लिखने को कहें।

5.बच्चे को दिखाकर खुद भी लिखें

बच्चे अक्सर बड़ों को कॉपी करते हैं। ऐसे में आप बच्चे को दिखाते हुए कुछ लिखने बैठें। आपको देखकर वह भी लिखने की जिद करेगा। जब वह ऐसा करे, तो उसे दूसरा पेन व कॉपी दे दें और लिखने को कहें।

6.बच्चे को Encourage करें

Advertisment

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा कोई भी काम अच्छे से करे, तो उसके लिए उसे प्रोत्साहित(Encourage) करना सबसे ज्यादा जरूरी है। लिखने की कला सिखाने में भी यह जरूरी है। अगर बच्चा जरा सा भी पेन चलाए, कुछ बनाए तो उसे प्रोत्साहित करें। दूसरे बच्चों का नाम लेकर उसकी तुलना करते हुए अपने बच्चे को जीनियस बताएं। इससे वह और अच्छा करेगा। उसे कभी भी डिसकरेज न करें, ये बातें न कहें कि तुम्हें तो कुछ नहीं आता।

हमें उम्मीद हैं कि अब आपको अपने सवाल कि बच्चों को लिखना कैसे सिखाए का जवाब मिल गया होगा। 




बच्चों को लिखना कैसे सिखाए पेरेंटिंग