Advertisment

सीरियस रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर के बारे में ये 6 बातें ज़रूर पता करें

author-image
Swati Bundela
New Update
सीरियस रिलेशनशिप में आने के लिए आपको एक दूसरे के बारे में पर्याप्त जानकारियाँ होनी चाहिए वरना आगे चल कर एक दूसरे के व्यक्तित्व के नये पहलू देख कर आपमें अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए आपको पहले से सतर्क रहना चाहिए। हालाँकि आप अपने पार्टनर से क्या चाहती हैं, उनके बारे में क्या जानना चाहती हैं, ये आप पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ कॉमन बातें ऐसी हैं जो आपको पता होनी ही चाहिए। Serious relationship se pehle partner ke bare me janne wali batein.

Advertisment

जानिए सीरियस रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर के बारे में कौनसी बातें पता होनी चाहिए -



1. क्या वो आपको लेकर सीरियस हैं?

Advertisment


अगर आप एक सीरियस रिलेशनशिप में आना चाहती हैं तो आपको उस व्यक्ति की मर्ज़ी भी जान लेनी चाहिए जिसके साथ आप एक लाँग टर्म रिलेशनशिप के ख़्वाब सजा रही हैं। क्या वो भी आपको लेकर उतने की सीरियस हैं जितनी आप हैं? ऐसा हो तो ही रिलेशनशिप में आइये। यदि आज आपने इस बारे में नहीं सोचा तो कल को वो इंसान आपको कैज़ुअली डेट करके रिलेशनशिप से बैकआउट कर सकता है। इससे आपको ही तकलीफ़ होगी।

2. क्या उनके विचार आपसे मिलते हैं?

Advertisment


हर व्यक्ति के पास कुछ वैल्यूज़ और विचारधाराएँ होती हैं जो उनके निर्णयों और बर्ताव को प्रभावित करती हैं। आप किसी चीज़ पर कैसा ओपीनियन रखते हैं, ये बहुत हद तक आपके बिलीफ़ सिस्टम पर डिपेंड करता है। क्या आप दोनों के विचार मेल खा रहे हैं? क्या आपको उनकी सोच अच्छी लगती है? अगर जवाब हाँ है तो ही रिलेशनशिप में आएँ। अगर आप केवल उनके बाहरी रूप पर आकर्षित होकर रिलेशनशिप में आना चाहती हैं तो यकीन मानिए ये लम्बे समय तक नहीं चलने वाला। एक लाँग टर्म सीरियस रिलेशनशिप के लिए ज़रूरी है कि दो लोगों की सोच मिलती जुलती हो वरना आगे चल कर या तो आपको अपने बिलीफ़ सिस्टम को अलविदा कहना पड़ेगा या इस रिलेशनशिप को।

3. क्या वो भरोसेमंद इंसान हैं?

Advertisment


सीरियस रिलेशनशिप के लिए ये ज़रूरी है कि वो एक भरोसेमंद व्यक्ति हों। क्या आप कभी ऐसी स्थिति में आये हैं जहाँ आपने उन्हें कोई सीक्रेट बताया हो और वही बात आपको उनके दोस्तों या सहयोगियों से सुनने को मिली हो? यदि हाँ, तो आपको उनसे सवाल करना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और जब तक वो आपको भरोसा ना दिला दें कि दोबारा ये गलती नहीं होगी तब तक रिलेशनशिप की मत सोचिये। आप थोड़ा समय लेकर उन्हें फ़िर से परख कर देख लीजिए क्योंकि रिलेशनशिप ट्रस्ट के दम पर चलता है। आप एक ऐसे इंसान के साथ नहीं रह पाएंगी जो आपसे जुड़ी बातें अपने दोस्तों के सामने बोल देता है।

4. क्या वो पहला कदम लेते हैं?

Advertisment


अगर आप सीरियस रिलेशनशिप के बारे में सोच रही हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि आपने उस व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताया होगा। याद करिये कि क्या उन्होंने कभी भी आपके लिए कुछ किया है? क्या वो आपको कभी मनाने आये? क्या उन्होंने कभी पहला कदम लिया? अगर नहीं तो थोड़ा विचार कर लें क्योंकि हो सकता है कि वो हमेशा आप पर हावी होकर रहना चाहते हों या आपके लिए कुछ भी करना अपनी शान के खिलाफ़ समझते हों। ऐसे में आपके रिश्ते में समानता नहीं रह पाएगी और आप सफ़र करेंगी।

5. क्या वो आपको इंस्पायर करते हैं?

Advertisment


जिस व्यक्ति का साथ आप चुनते हैं, वह आपके जीवन में बहुत अहम रोल प्ले करेगा। या तो वो आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करेगा या आप जो हैं उससे भी बद्तर बनने के लिए मजबूर करेगा इसलिए ध्यान रखें कि आप जिसे चुन रहे हों वो एक साधारण व्यक्ति ना हो बल्कि आपको इंस्पायर करे। ज़रूरी है उसका एक अच्छा करिअर हो और आगे के लिए कुछ गोल्स हों। अगर आप एक ऐसे इंसान के साथ रिलेशनशिप में आएँगी जो कुछ भी नहीं करता और जिसका कोई सपना नहीं है तो आगे चल के आपका इंटरेस्ट खत्म हो जाएगा।

6. क्या आप उन्हें ठीक से जानती हैं?

Advertisment


आप एक मिस्ट्री मैन के साथ रिलेशनशिप में तो नहीं आना चाहेंगी, जिसके बारे में आपको कुछ पता ही ना हो इसलिए सबसे पहले उनके बारे में उतनी बातें पता करें जितनी आपके लिए ज़रूरी हों। इस मामले में जल्दबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं है। वो क्या करते हैं, कहाँ रहते हैं, उनका फ़ैमिली बैकग्राउंड क्या है इत्यादि, ये सारी बातें पता हों तो ही रिलेशनशिप में आने की सोचें।



ये थीं Serious relationship se pehle partner ke bare me janne wali batein.
रिलेशनशिप सीरियस रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर के बारे में जानने वाली बातें
Advertisment