जानें गर्मी में आम पन्ना पीने के 7 फायदें

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

1. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाये रखता है आम पन्ना


आम पन्ना शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें सबसे ज़्यादा मिलाया जाने वाला नमक और चीनी हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना कर रखने में सबसे ज़्यादा कारगर है। आम पन्ना हमारे शरीर से आयरन की कमी भी होने नहीं देता है।
Advertisment

2. पोषक तत्वों फायदें होते हैं आम पन्ना


आम पन्ना में कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। ये कच्चे आम से बनता है इसलिए इसमें हमें पेक्टिन नामक प्रोटीन भी मिलता है जो केवल कच्चे आम में पाया जाता है। इसके साथ ही साथ इसमें हमें विटामिन A, B1 ,B2,B6 और C मिलता है। इसमें आयरन की मात्रा इतनी होती है की एक गिलास आम पन्ना आपके एक दिन के पूरे आयरन की मांग को पूरा कर सकता है।
Advertisment

3. पाचन शक्ति सुधारता है आम पन्ना


आम पन्ना में मौजूद प्रोटीन पेक्टिन हमारे पाचन शक्ति को सुधारता है। पेक्टिन हमारे शरीर को दस्त, पाइल्स और कॉन्स्टिपेशन जैसी बिमारियों से भी बचता है। रोज़ आम पन्ना पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
Advertisment

4. डिप्रेशन से भी बचाता है आम पन्ना


आम पन्ना में मौजूद विटामिन B6 हमारे शरीर को ऐसे होर्मोनेस रिलीज़ करने में मदद करता है जिससे हमारा दिमाग
Advertisment
तनावग्रस्त ना हो। आम पन्ना में ग्लुटामिन एसिड भी होता है जो हमारे दिमाग की स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है।

5. कैंसर में आम पन्ना के फायदें बहुत हैं

Advertisment

आम पन्ना में प्रचूर मात्रा में विटामिन C होता है जो हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा बढ़ा कर रखता है। ये एंटीऑक्सिडेंट्स हमें स्किन कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर और कोलन कैंसर से भी बचाता है।

6. फिटस को प्रोटेक्ट करता है आम पन्ना

Advertisment

आम पन्ना में काफी ज़्यादा फोलेट्स होते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में इसका सेवन बहुत फायदेमंद रहता है। ये फोलेट्स फीटस की रक्षा ककरते हैं और उसे किसी भी तरह की डेफोर्मिटी से बचाते है।

7. इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनता है आम पन्ना


आम पन्ना किसी भी तरह की बैक्टीरियल बीमारी में बहुत कारगर सिद्ध होता है। इसमें जॉन्डिस जैसी बिमारियों से लड़ने के लिए भी बहुत से एसिड्स मौजूद होते हैं। आम पन्ना हमारे शरीर को ट्यूबरक्लोसिस और कॉलेरा जैसी बिमारियों से भी बचाता है।
सेहत