Advertisment

अंगूर के फायदे : गर्मी के मौसम में खाने के लिए सबसे अच्छा फ्रूट

author-image
Swati Bundela
New Update
अंगूर के फायदे – क्या आप जानते हैं , गर्मी में भरपूर आने वाला यह छोटा सा फल आपको कितना फायदा दे सकता है। गर्मी आते ही बाजार में काले और हरे दोनों तरह खूब अंगूर आने लगते हैं। और दोनों ही आपकी सेहत के लिए बड़े फायदेमंद हैं। यह आपके शरीर से गर्मी को दूर करता है साथ ही खून की कमी को भी दूर करता है। हीमोग्लोबिन को भी बढ़ता है। आईये देखते हैं अंगूर आपके शरीर को कैसे फायदा पहुंचाते हैं।
Advertisment




गर्मी में अंगूर खाने से आपको ये 5 फायदे मिलेंगे
Advertisment


1 ) गर्मी में सर दर्द और माइग्रेन से आराम –



काले अंगूर खाने से आपके दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है। आपका दिमाग तेज़ होता है और यह माइग्रेन जैसी बीमारी ठीक करने में भी काफी मदद करता है। रोज़ नियमित रूप से अंगूर का रस पीने से आपको माइग्रेन में काफी राहत मिलेगी। और धुप की वजह से होने वाले सर दर्द में भी आराम मिलता है।
Advertisment


2 ) वज़न घटाने में मदद –



यह गर्मियों में आपको
Advertisment
हाइड्रेट रखता है। रोज़ अंगूर खाने से आपको वज़न कम करने में भी काफी मदद मिलेगी। अंगूर में ज्यादा मात्रा में पानी और फाइबर होता है।और यह आपकी पाचन शक्ति को मज़बूत करता है जिससे आपको वज़न कम करने में मदद मिलती है।

3 ) दिल के लिए भी फायदेमंद –

Advertisment


ह्रदय रोग में भी अंगूर काफी असर करता है। अंगूरों में साइटोकेमिकल्स मौजूद होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में रखता है और रक्त वाहिकाओं को भी साफ़ रखता है जिससे दिल का दौरा होने के दर नहीं रहता।

4 ) कैंसर से बचाव करते हैं –

Advertisment


अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को कैंसर से बचाते हैं। कैंसर जैसी और भी खतरनाक बीमारियां जैसे टीबी , ब्लड इन्फेक्शन से भी बचाते हैं।

5 ) डायबिटीज में आराम –



गर्मियों में अक्सर हम आइस क्रीम या ठंडी ड्रिंक्स पीते हैं जिसमे बोहोत शक्कर होती है जो आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। यदि आप या आपके घर में कोई मधुमेह से ग्रस्त है तो अंगूर का सेवन एक अच्छा विकल्प है । नियमित रूप से अंगूर खाने से आपके ब्लड की शुगर लेवल कम होती है और इसमें अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है।
फूड
Advertisment