Advertisment

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदें क्या है ?

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रेगनेंसी में बहुत सी बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में एक बहुत बड़ा प्रश्न आता है सेक्स का। आम तौर पर देखा गया है कि भारत में महिलाएं सेक्स के विषय में अपने डॉक्टर से भी खुल कर बात नहीं कर पाती हैं। कई प्रेग्नेंट महिलाओं की इस दौरान सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है पर फिर भी वो इससे परहेज़ करती हैं क्योंकि उन्हें प्रेगनेंसी में सेक्स के फायदें नहीं पता होते हैं। आइये जानते हैं प्रेगनेंसी में सेक्स के 5 फायदें:

Advertisment

1. फिजिकल हेल्थ इम्प्रूव होती है



30 मिनट का सेक्स सेशन कम से कम आपके 50 कैलोरीज बुरण कर सकता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रह सकता है। डॉक्टर्स कि माने तो प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को नार्मल रखना बहुत ज़रूरी है। इस तरह से देखा जाए तो प्रेगनेंसी में सेक्स काफी अहम भूमिका निभा सकता है।
Advertisment


2. दर्द और डिस्कम्फर्ट कम होता है



Advertisment
ओर्गास्म के रिलीज़ से शरीर में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज़ होता है। ये हॉर्मोन प्रेगनेंसी में दर्द सहने कि क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ साथ ऑक्सीटोसिन से बैक पैन कि समस्या भी है हो जाती है जो प्रेगनेंसी में बहुत आम बात है। इसलिए प्रेगनेंसी में सेक्स बहुत अच्छा है।

3. अपने पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग सुधरती है

Advertisment


प्रेगनेंसी न केवल आपके लिए बल्कि आपके पार्टनर के लिए भी एक सम्पूर्ण अलग अनुभव है। इसलिए इस दौरान सेक्स से आप अपने पार्टनर के साथ और बेहतर तरीके से कनेक्टेड रह सकते है। प्रेगनेंसी के पूरे समय में सेक्स आप दोनों को इंटिमेट और खुश रखने में कारगर सिध्य हो सकता है। अगर आपको प्रेगनेंसी के कारण किसी तरह कि इन्सेक्युरिटी महसूस हो रही हो तो उसको भी आप सेक्स से दूर कर सकते है।

4. सेक्स से मूड अच्छा रहता है

Advertisment


प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में एंग्जायटी ज़्यादा बढ़ जाती है। चाहे आप इस समय को जितना भी एन्जॉय करना चाहे आपको तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में सेक्स आपका मूड अच्छा रखने में आपकी मदद कर सकता है। ऑक्सीटोसिन हॉरमोन जिसे ओर्गास्म के वक़्त आपका शरीर रिलीज़ करता है वो ना सिर्फ आपको बैक पैन से बचाता है बल्कि आपकी ख़ुशी और प्यार के लेवल को भी बढ़ा देता है। इससे आपकी अपने पार्टनर के साथ बॉन्डिंग भी और अच्छी होती है।

5. लेबर और पोस्टपार्टम में भी करता है मदद



ओर्गास्म से आपके यूटेरस में कंट्रक्शन होता है। ये कॉन्ट्रैक्शंस के अनुभव आपको लेबर के लिए तैयार कर सकते हैं। जब आप लेबर के नज़दीक हो तो ये आपकी बहुत सहायता कर सकते हैं। सेक्स से आपका पेल्विक फ्लोर भी टोन होता है जिससे आपको डिलीवरी के बाद रिकवरी में भी बहुत मदद मिलती है।
सेहत
Advertisment