Advertisment

Surya Namaskar: जानिए सूर्य नमस्कार के ये 5 फायदें

author-image
Swati Bundela
New Update
सूर्य नमस्कार सूर्यदेव को नमन करने की एक बहुत ही पुरातन क्रिया है। इसे सन सलुटेशन भी कहा जाता है। सूर्य नमस्कार करने के बहुत सारे फायदे हैं। इसमें कुल 12 पोस्टर्स होते हैं जो ना सिर्फ हमारे पूरे बॉडी को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि इससे हमारे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है। सूर्य नमस्कार प्रकृति के हर सोर्स को को ग्रेटिटयूड पहुंचाने का भी एक तरीका है। साइंस के मुताबिक रोज़ सूर्य नमसकर करने के ये 5 फायदें हो सकते हैं:

Advertisment

1. वज़न घटाने में कर सकता है मदद



सूर्य नमस्कार एक प्रकार का बहुत ही इंटेंस एक्सरसाइज है जो हमारे बॉडी के हर पार्ट के लिए काम करता है। इसमें आपके कोर और स्ट्रेच दोनों पे बहुत ज़्यादा काम किया जाता है। इसे रोज़ कुछ राउंड्स में करते रहने से बहुत जल्द आपका वज़न घट सकता है।

Advertisment

2. हेयर लॉस में करता है फायदा



सूर्य नमस्कार से आपके ब्लड सर्कुलेशन में इजाफा होता है। जब आपका ब्लड सर्कुलेशन सही हो तभी आपके स्कैल्प में ब्लड सही से जायेगा जिससे आपका हेयर फॉल घटेगा। ना सिर्फ ये बल्कि सही ब्लड सर्कुलेशन से आपके हेयर ग्रोथ को भी मदद मिलेगी और इससे आपके बाल जल्दी सफ़ेद भी नहीं होंगे।
Advertisment


3. डायजेशन में मिलेगी मदद



सूर्य नमस्कार में कई तरह के पोज़ होते हैं। इसे सही से करने की जानकारी आप किसी एक्सपर्ट से ज़रूर लें। सही तरह से सूर्य नमस्कार करने से आपके डायजेस्टिव ट्रैक भी टोन होते हैं। जब ऐसा होता है तो आपको पाचन में और भी मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको डायजेशन से रिलेटेड कोई भी समस्या है तो ये ज़रूर करें।
Advertisment


4. हार्ट को रखता है मज़बूत



रोज़ सूर्य नमस्कार करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में इनक्रीस आपके हार्ट को भी मज़बूत रखती है। ऐसे सिचुएशन में आपको
Advertisment
हार्ट अटैक या दिल की बीमारी का ज़्यादा खतरा नहीं रहता है। इसलिए अगर आपको हार्ट डिसीसेस का रीस्क ज़्यादा है तो ये ज़रूर करें।

5. फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है

Advertisment


ये अपने में एक कम्पलीट वर्कआउट है। इसे करने से आप्पकी स्पाइन, नैक, शोल्डर, रिस्ट, पीठ और लेग मसल्स अच्छे से टोंड होते हैं। ये सारी चीज़ें आपकी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में आपकी मदद करती है। इसलिए ये ज़रूर करें।



ये सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
सेहत
Advertisment