Advertisment

Bharti Singh Pregnant: भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की 

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Bharti Singh Pregnant:  कॉमेडियन भारती सिंह ने कल रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर करते हुए अपने फ्रेंड्स और फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई। जोड़े ने एक यूट्यूब वीडियो शेयर की जिसमें भारती के प्रेग्नेंट होने की खबर की कन्फर्मेशन की गई और वह भी अपने मज़ेदार अंदाज़ में। जानिए वीडियो में क्या है?

भारती सिंह की नई वीडियो 

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के साथ-साथ हर्ष और अपने नए यूट्यूब चैनल पर 'हम मन बनने वाले है' शीर्षक से एक वीडियो शेयर की और लिखा, "यह था हमारा सबसे बड़ा सरप्राईज।" वीडियो में भारती सिंह ने बताया की भारती काफी समय से ऐसे ही कैमरा लगा कर वीडियो बना रही है, लेकिन पॉजिटिव नहीं आया लेकिन आज पॉजिटिव रिजल्ट देख कर बहुत खुश हैं और आज ही वो कैमरा न लगाने का सोच रही थी। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अप्रैल या मई की शुरुआत में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

Advertisment

वीडियो में भारती वाशरूम में होती है और वो खुशी से नाचने लगती है और बाहर आती है और कैमरे में  कहती है की देखो हर्ष कैसे सो रहा है इसको कोई बताए की यह इसका बच्चा नहीं है, फिर एक ट्विस्ट के साथ कहती है की यह हम दोनों का बच्चा है। उसके बाद वो डांस करती है और फिर हर्ष को प्रेग्नेंसी स्टिक दिखाती है और दोनों बहुत खुश होते हैं। भारती के दोस्त जैस्मिन भसीन ने भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, मुबारक हो भारती और हर्ष। 

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया 

Advertisment

भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से 3 दिसंबर 2017 में गोवा में शादी की थी। शादी टिपिकल पंजाबी अंदाज में हुई थी जिसमे हल्दी, मेहंदी, संगीत, पूल पार्टी सभी फंक्शंस की तैयारी की गई थी। भारती और हर्ष एक दूसरे के लिए ही बने गई हैं, दोनों एक दूसरे को सपोर्ट, कॉम्प्लीमेंट, प्यार और दोनों के बीच की नोक झोंक सबसे प्यारी लगती है।

भारती और हर्ष 9 साल पहले एक दूसरे से मिले थे, दोनों कॉमेडी सर्कस के सेट पर दोस्त बने और साथ में समय बिताने लगे। समय के साथ दोनों एक दूसरे को ज्यादा समझने लगे और दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे को बिना किसी एक्सपेक्टेशन से अपनाया और दोनों आज एक पावर कपल है जो लोगों को इंस्पायर करते हैं की प्यार में लोगों के साइज को नहीं देखा जाता।



एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment