Bijnor Girl Slaps Viral Video: लड़की ने मारा लड़के को थप्पड़ फिर लड़के ने भी दिया थप्पड़ से जवाब, वीडियो हुआ वायरल

author-image
Swati Bundela
New Update


Bijnor Girl Slaps Viral Video: कुछ दिनो पहले लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक महिला ग्रीन सिग्नल में रास्ता पार कर रही थी और वो एक कैब से टकराई। उसके बाद उसने कैब वाले को रोक कर उसे बहुत थप्पड़ मारे। इसके बाद अब ऐसा ही एक वीडियो बिजनौर से सामने आया। जब लड़की ने लड़के को बेवजह थप्पड़ मारा तो लड़के ने भी लड़की को थप्पड़ से जवाब दिया। इस घटाना का वीडियो बना और वो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Advertisment

क्यों हुआ वीडियो वायरल (Bijnor Girl Slaps Viral Video)

लखनऊ का किस्सा होने के बाद लड़की की बेवजह की हरकत पर पहले ही लोग गुस्सा थे। इसके बाद बिजनौर में एक लड़की ने एक प्रैंक वीडियो बनाने के लिए लड़के पर कोल्डड्रिंक फेंका। ऐसा होने पर लड़के को गुस्सा आया और उसने लड़की से माफी मांगने के लिए कहां।

लकड़ी ने माफी मांगने के बजाय लड़के से बहस की और बहस में लड़के को थप्पड़ मारा। जब लड़की ने फिर थप्पड़ मारा तो लड़के को गुस्सा आया और उसने लड़की को जोर से चांटा मारा। लड़के ने कहा कि वो लड़की है तो क्या कुछ भी करेगी। गलती लड़की की होने के बावजूद उसने माफी मांगने के बजाय लड़के को थप्पड़ मारा।

सड़क पर हो रहे तमाशे को लोग देख रहे थे और इनमे से कई लोगो ने वीडियो बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के बाद ये वीडियो सभी जगह वायरल हुआ। लोग इस वीडियो के वायरल होने के बाद सवाल उठा रहे है कि लड़कियां बेवजह कैसे किसी को मार रही है। ये एक के बाद एक ऐसे वीडियो सामने आने के बाद फेमिनिज्म और महिलाओं के हक का गलत इस्तेमाल होने की बात की जा रही हैं।

Advertisment

थप्पड़ मारने के बाद लड़की ने लड़के को कहा सॉरी

सरे आम रास्ते पर थप्पड़ मारने के बाद और लड़के से थप्पड़ खाने के बाद लड़की ने लड़के को सॉरी कहा। इसपर ये भी सवाल आ रहा है कि लड़की ने ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया। ताकि वो ऐसा तमाशा कर फेमस हो पाए।

ऐसी हरकतें दिन ब दिन बढ़ रही हैं। लड़कियों का ऐसे सरे आम बेवजह थप्पड़ मारना अब कोई नही सहने वाला। प्रैंक और स्टंट के नाम पर ऐसी हरकतें करना गलत है।











न्यूज़ एंटरटेनमेंट