Viral Video: दुल्हन की बहन ने दूल्हे को किया Kiss ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

author-image
Swati Bundela
New Update

दुल्हन की बहन ने दूल्हे को किया किस - वीडियो वायरल


हालांकि वीडियो कब की है और कहा की है ये नहीं पता,लेकिन इस शादी की पार्टी ने हजारों लोगों का ध्यान अपनी असामान्य शादी के मज़ाक की ओर खींचा है। जैसे ही परिवार एक ग्रुप फोटो के लिए पोज़ देता है, दूल्हा अपनी नई दुल्हन और उसकी बहन के साथ बैठा होता है। अचानक से लड़की दूल्हे को कस के पकड़ लेती है और उसे किस करने की कोशिश करती है। वीडियो में दूल्हा खुदको उससे छुड़ाता हुआ नज़र आ रहा है। यहाँ देखे वीडियो 

ऐसा लग रहा था कि ये किस अटैक दुल्हन छोड़ने के लिए हुआ हो।वह पर खड़े सभी लोग बड़े ही बेफिक्र और हस्ते हुए प्रतीत हो रहे थे। सबसे ज्यादा खुश तो दूल्हा लग रहा था। सोशल मीडिया यूज़र्स ने मामले को समझने की कोशिश में अपना दिमाग लगाया कि वास्तव में क्या हुआ था।

"ऐसा लग रहा था कि दूल्हा और दुल्हन दोनों जानते थे कि यह होने जा रहा है," एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट में लिखा। कुछ लोगों का कहना था कि यह एक मज़ाकिया किस था ,बीएस दूल्हे का सर हिला था ,कोई शोषण नहीं था।

दुल्हन के भेस में गर्लफ्रेंड से मिलने पंहुचा लेकिन पकड़ा गया आदमी - वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसी वीडियो सामने आती रहती है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के भदोही गांव में एक अजीब मामला सामने आया था। एक आदमी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए दुल्हन का रूप ले के उसके घर पहुंचा। हालांकि, लड़की के परिवार को शक होने पर उसका फुल-प्रूफ प्लान बेकार हो गया। लड़की के परिवार और रिश्तेदारों ने उसका पीछा किया और इस घटना का वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया।