Can Masturbation Boost Your Immunity?क्या मास्टरबेशन आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है? आइए जानते हैं

author-image
Swati Bundela
New Update


Can Masturbation Boost Your Immunity: 'मस्टरबेशन' शब्द का जिक्र सुनते ही आज भी लोग गुस्से में देखते है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसके पीछे कई स्टिग्मा जुड़े हुए है, यह कई मिथ और मिसकन्सेप्शन्स में डूबा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि मास्टरबेशन आपके स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम कर सकता है, और आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ा सकता है? यह लिम्फोसाइटों या वाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में स्पाइक करता है। जब आपके शरीर में बड़ी संख्या में वाइट ब्लड सेल्स होते हैं, तो निश्चित रूप से इम्यून बेहतर होने लगता है।

Advertisment

Can Masturbation Boost Your Immunity: मस्टरबेशन और इम्युनिटी के बीच का लिंक

जब आप मस्टरबेशन करते हैं, तो ब्लड युटेरस में चला जाता है। यह हमें स्ट्रेस से छुटकारा पाने में भी मदद करता है, और यहां तक कि शरीर में एंडोर्फिन को रिलीज करता है, जिससे रिलैक्सेशन में एन्हांस हो जाता है। यह आपको बेहतर नींद में भी मदद करता है, और पीरियड्स में ऐंठन से भी राहत दिलाता है।

सेरोटोनिन और डोपामाइन मूड-बढ़ाने वाले हार्मोन हैं, जो ऑर्गेज्म के दौरान जारी होते हैं। ऑर्गेज्म होने पर ब्लड फ्लो बढ़ता है, और दर्द सहने की क्षमता बढ़ती है, यह हमें खुश, रिलैक्स्ड, गर्म और नींद का एहसास कराता है। जब आप स्ट्रेस-फ्री होते हैं, तो आपकी इम्युनिटी बढ़ने लगती है।

क्या मस्टरबेशन और कोई भी फायदे प्रदान करता है?

Advertisment

90 परसेंट लोगो ने कहा कि सेल्फ-प्लेअसर ने उन्हें पीरियड क्रैम्प्स में मदद की। इसके अलावा, 70 परसेंट ने यह भी बताया कि, रेगुलर मस्टरबेशन करने से उन के पीरियड की इंटेंसिटी पर असर पड़ता है।

आख़िरी शब्द

इसका मतलब यह नहीं है, कि मस्टरबेशन आपको बीमार होने से रोकेगा, लेकिन यह आपकी इम्यून सिस्टम को कई तरह से मदद करेगा। एक हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए, आपको नॉरिशिंग डाइट का सेवन करना चाहिए, रेगुलर व्यायाम करना चाहिए और अच्छी नींद लेनी चाहिए।


सेहत रिलेशनशिप