Advertisment

क्या है Vaginal White discharge? जानिए महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज के कारण

author image
Swati Bundela
13 Aug 2021
क्या है Vaginal White discharge? जानिए महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज के कारण



Advertisment

वाइट डिस्चार्ज के कारण - वाइट डिस्चार्ज यानि की ल्यूकोरिया से हर महिला कभी न कभी परेशान होती है।दरअसल वाइट डिस्चार्ज वेजाइना से निकलने वाला सफेद पदार्थ या पानी होता है।कई स्थितियों में ये नार्मल भी होता है जैसे पीरियड्स से पहले या बाद वाइट डिस्चार्ज होना सामन्य बात है।वाइट डिस्चार्ज प्राकृतिक तरीके से वजाइना को साफ रखता है। यह इंटरकोर्स के दौरान लुब्रिकेशन प्रदान करता है और यौन संक्रमण रोकने में भी मदद करता है।परन्तु अगर इसकी समस्या बढ़ने लगे तो डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है। वाइट डिस्चार्ज सही हो तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन कई बार यह इंफेक्शन के कारण भी होता है। इस समय यह मात्रा में अधिक और स्मेल वाला हो सकता है। इस कारण वजाइना में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।

हार्मोनल चेंज है बड़ा कारण

आमतौर  पर महिलाओं और लड़कियों में पीरियड्स के कुछ दिन पहले और बाद में वाइट डिस्चार्ज की समस्या देखी गयी है। ये पूरी तरह से सामान्य बात होती है। इस तरह के वैजिनल वाइट डिस्चार्ज का कारण hormonal changes होते हैं। प्रेगनेंसी में भी हॉर्मोन्स के इम्बैलेंस और change के कारण प्रेग्नेंट लेडीज को वाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है। बता दें कि एक निश्चित अमाउंट में ये डिस्चार्ज बिलकुल सामान्य बात है।

Advertisment

इन्फेक्शन है खतरनाक वाइट डिस्चार्ज के कारण

अगर आप अपने बिकिनी लाइन के नीचे साफ़ सफाई का खास ख्याल नहीं रखते तो ये आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। Vagina फीमेल बॉडी क बहुत ही सेंसिटिव पार्ट है और इसका हाइजीन मेनटेन करना बहुत जरुरी है ऐसे में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।इस समय यह मात्रा में अधिक और स्मेल वाला हो सकता है। इस कारण गर्ल्स को वजाइना में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। बैक्टेरियल इंफेक्शन होने पर इस फ्लयूड का रंग असामान्य गाढ़ापन लिए हुए एवं दुर्गंधयुक्त होता है।ये Yeast Infection भी हो सकता है या किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी।वाइट डिस्चार्ज के कारण



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment