Advertisment

Celebrities We Lost In 2022: यह साल बॉलीवुड के लिए रहा बेहद दुखद

2022 अब बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। इस साल में हमने कुछ ऐसे महान कलाकारों को खो दिया है जिनकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी। बॉलीवुड जगत के लिए 2022 बहुत ही दुखद रहा है।

author-image
Monika Pundir
New Update
celebrities we lost in 2022

Celebrities We Lost In 2022

Celebrities We Lost In 2022: यह साल बॉलीवुड के लिए रहा बेहद दुखद

Advertisment

2022 अब बस कुछ ही दिनों का मेहमान है और हम सब नए साल के इंतजार में है। 2022 अपने हिसाब से यादगार रहा है। इस साल में हमने कुछ ऐसे महान कलाकारों को खो दिया है जिनकी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी। बॉलीवुड जगत के लिए 2022 बहुत ही दुखद रहा है। इस साल बॉलीवुड में अपनी बहुत सी महान हस्तियों को सदैव के लिए खो दिया है। आईए इस साल के जाते जाते एक बार फिर से उन हस्तियों को याद करते हैं जिनकी बस यादें और प्रेरणा ही अब हमारे साथ रह गई हैं।

1. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

Advertisment

भारत की स्वर कोकिला कहीं जाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर जी को साल 2022 में हमने खो दिया। लता जी के बॉलीवुड में दिए गए योगदान को शायद ही कोई अपने जीवन में छू पाए। लता जी सदैव हमारी यादों में रहेंगी और उनके गीतों से हम सदैव सीखते रहेंगे।

2. बप्पी लहरी (Bappi Lehri)

Advertisment

बॉलीवुड के लिए यह दूसरा झटका था। संगीत की दुनिया के महान गायक बप्पी लहरी ने भी साल 2022 में हमें अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी का देहांत 69 वर्ष की आयु में हुआ। बॉलीवुड को डिस्को का इजाद बप्पी लहरी से ही मिला था।

3. कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके (KK)

Advertisment

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए 2022 साल बेहद दुखद रहा है, बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को तीसरा झटका तब लगा जब गायक केके की अप्रत्याशित और असामयिक मृत्यु की खबर आई। केके सिर्फ 53 वर्ष के थे जब उन्होंने हमें अलविदा कह दिया। कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान केके ने अंतिम सांस ली।

4. राजू श्रीवास्तव ( Raju Srivastav)

Advertisment

कॉमेडी जगत की महान हस्ती कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने भी साल 2022 में हमें अलविदा कह दिया। राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

5. पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar)

Advertisment

इस साल हार्टअटैक आने के कारण हमने बहुत सी असमय मृत्यु देखी है। उनमें से एक थे साउथ के महान कलाकार पुनीत राजकुमार। 40 साल की आयु में ही हार्ट अटैक आने के कारण पुनीत राजकुमार ने हमें अलविदा कह दिया।

6. सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Suryavanshi)

Advertisment

हार्ट अटैक आने के कारण ही सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी की असमय मृत्यु हो गई। 46 साल की आयु में ही हार्ट अटैक आने के कारण सूर्यवंशी ने हमें अलविदा कहा, सूर्यवंशी ने ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘ममता’ जैसे बड़े सीरियल्स में काम किया था।

7. सिद्धू मूसे वाला (Sudhu Moose Wala)

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और रैपर सिद्धू मूसे वाला की मृत्यु भी साल 2022 में हुई। पंजाब के मानसा जिले में राइवल गैंग के द्वारा सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की मौत से पूरे देश को झटका लगा था और यह एक नेशनवाइड चर्चा का मुद्दा बना था।

8. दीपेश भान (Deepesh Bhan)

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अहम किरदार निभाने वाले दीपेश भान का भी 41 वर्ष की आयु में साल 2022 में देहांत हो गया था। वर्कआउट करते समय ब्रेन हेमरेज होने के कारण दीपेश भान ने अपनी अंतिम सांस ली।

9. वैशाली टक्कर (Vaishali Takkar)

‘ससुराल सिमर का’ और ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अहम किरदार निभाने वाली वैशाली टक्कर का देहांत साल 2022 में हुआ। मानसिक प्रताड़ना के कारण वैशाली ने साल 2022 में सुसाइड कर लिया था। अपने सुसाइड नोट में वैशाली ने अपनी मौत के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया था।

image widget
Vaishali Takkar Celebrities We Lost In 2022 Lata Mangeshkar Sudhu Moose Wala Puneeth Rajkumar Raju Srivastav KK Bappi Lehri
Advertisment