क्या जल्द ही कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है? क्या होगा इसका कारण?

author-image
Swati Bundela
New Update


सरकार ने कई साइंटिस्ट से सलाह मशोहरा किया और उसके बाद ये सामने आया है कि कोरोना की तीसरी लहर आना तय है और ये टाली नहीं जा सकती है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि ये आखिरी लहर कब और कैसे आएगी। ऐसे में शुरू से ही सावधानी बरतना जरुरी है।

भारत सरकार द्वारा अभी कोरोना का टीकाकरण भी जोरो शोरों पर है। इसलिए सभी लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और घरों में बंद होजाए। जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर पहली से 4 गुना ज्यादा खतरनाक थी उसी तरह तीसरी भी दूसरी से कई गुना खतरनाक होगी। ऐसे में सतर्कता बरतना बहुत जरुरी है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी कुछ सावधानियां बरतने की जरुरत है।

कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी ?


एक्सपर्ट्स के मुताबित 18 साल से कम उम्र के बच्चे और नवजात बच्चे कोरोना की तीसरी लहर में खतरे में हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी हैं कि उनके लिए कोई भी वैक्सीन नही बनी है। अभी तक की सभी वैक्सीन 18 से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए ही बनी है और उन्ही के हिसाब से टेस्ट की गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबित ऐसा भी सामने आया हैं कि कोरोना की तीसरी लहर इंडिया में अगस्त के दूसरे हफ्ते से हिट करेगी और उसके बाद सितम्बर तक सीरियस हो जाएगी। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरनाक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को माना जा रहा है। क्योंकि इसके केसेस सामने आ रहे हैं और बढ़ते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण फैलता भी तेजी से है ।
सेहत